{"_id":"d6d4b852db7da1c90fd0a8608c3f5f79","slug":"also-encompass-drivers-in-kalktret-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेरकों ने कलक्ट्रेट में दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेरकों ने कलक्ट्रेट में दिया धरना
शाहजहांपुर।
Updated Sat, 11 Jul 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
कई दिनों से दर-दर भटक रहे प्रेरकों ने शनिवार को कलक्ट्रेट में डेरा जमा दिया। प्रेरक पीपल के नीचे धरने पर बैठ गए। उनका कहना था कि जब तक उनकी समस्याओं का निस्तारण नहीं हो जाता, धरना जारी रहेगा।
शनिवार को कलक्ट्रेट में धरने पर बैठीं साक्षी शुक्ला ने कहा कि अनुक्रम में अंशकालिक शिक्षा प्रेरक पद पर मेरिट के आधार पर मनोनयन हुआ था। इसके बाद उन लोगों ने कार्यभार ग्रहण करके शिक्षण कार्य भी शुरू कर दिया था। इसके बावजूद न तो प्रशिक्षण दिया गया और न ही मानदेय दिया जा रहा है।
साक्षी का कहना है कि ब्लाक स्तर पर खंड शिक्षा अधिकारी और पुवायां के एसडीएम ने पत्रावली को जिला स्तर पर भेज दिया है। कहा कि जिला स्तर पर उन लोगों का काम अटका हुआ है। साक्षी ने कहा कि दलाल प्रेरकों का चयन करने के लिए पांच हजार रुपये की मांग कर रहे हैं, जो वे लोग देने में असमर्थ हैं। धरने पर मौजूद रहने वालों में रजनी देवी, शैलेंद्री देवी, वरुण कुमार, सीमा देवी आदि मौजूद रहीं।