फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Alpana won the slogan competition.

Shahjahanpur News: स्लोगन प्रतियोगिता में अल्पना ने मारी बाजी

Fri, 25 Sep 2026 10:42 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
Alpana won the slogan competition.
आर्य महिला डिग्री कॉलेज में रंगोली सजातीं छात्राएं। स्रोत: कॉलेज
शाहजहांपुर। आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के तहत मेरे सपनों का भारत थीम पर भाषण, सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी और स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस बीच स्लोगन प्रतियोगिता में अल्पना शुक्ला ने बाजी मारी।
विज्ञापन

प्राचार्य प्रो. सुरचना त्रिवेदी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में भाषण प्रतियोगिता में अंशिका पाठक ने सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति दी। डॉ.संजीता अग्रवाल की निगरानी में सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी हुई। इसमें छात्राओं ने मेरे सपनों का भारत विषय से जुड़े प्रश्नों के उत्तर सक्रियता और उत्साह के साथ दिए। स्लोगन प्रतियोगिता में अल्पना शुक्ला ने प्रथम, मेघा महाजन ने द्वितीय और श्रद्धा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चित्रकला विभाग की छात्राओं ने आकर्षक रंगोली भी बनाई।
विज्ञापन

निर्णायक मंडल में डॉ. निदा शाहिद और डॉ. उपासना श्रीवास्तव शामिल रहीं। नोडल अधिकारी पारुल यादव, अनुराधा, भावेश मिश्रा का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed