फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Alok's family in panic due to lack of arrest of miscreants

Shahjahanpur News: बदमाशों की गिरफ्तारी नहीं होने से आलोक का परिवार दहशत में

Tue, 10 Oct 2023 12:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Alok's family in panic due to lack of arrest of miscreants
पिता का आरोप-संरक्षण देने के आरोपी सगीर पर पुलिस मेहरबान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। मीरानपुर कटरा के घेर बाजार निवासी असिस्टेंट प्रोफेसर आलोक गुप्ता हत्याकांड में बदमाशों की गिरफ्तारी नहीं होने से परिवार के लोग दहशत में हैं। तीसरे नामजद आरोपी सगीर खां को पुलिस 20 दिन के बाद भी तलाश नहीं कर पाई है। ऐसी स्थिति में मृतक के पिता सुधीर गुप्ता ने जानबूझकर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
19 सितंबर की तड़के आलोक गुप्ता की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने परिजन व मोहल्ले वालों द्वारा पकड़कर दिए गए आरोपी शाहबाज को उसी शाम एनकाउंटर में मार गिराया था। दूसरे आरोपी शहरोज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। इस मामले में मृतक के पिता सुधीर गुप्ता की ओर से शहरोज, शहबाज व सगीर खां समेत आठ से दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन

सगीर पर संरक्षण देने का आरोप लगाया था। मामले में नामजद सगीर पर अब तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। पुलिस जांच करने की बात करते हुए मामले को दबा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
हमारी जमीन पर कर लिया कब्जा, चले बुल्डोजर
सुधीर गुप्ता ने अपनी जमीन पर भूमाफिया के कब्जा किए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि स्टेशन रोड पर उनकी जमीन पर दुकानें बना ली गईं। जमीन कागजों में उनके नाम पर दर्ज है। अवैध कब्जों पर बुल्डोजर चलाया जाए। इसी प्रकार उनका रामलीला मैदान के पास स्थित जमीन पर भी कब्जे का आरोप है। एसपी ग्रामीण संजीव कुमार वाजपेयी ने बताया कि आलोक गुप्ता के परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई गई है। सगीर के मामले की जांच चल रही है। शेष की भी तलाश की जा रही है।
-
आलोक हत्याकांड के नामजद आरोपी सगीर खां को गिरफ्तार किया जाएगा। उसकी पुलिस तलाश कर रही है। सही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
- डॉ. राकेश सिंह, आईजी बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed