फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Allegations of rigging in relief kit distribution, highway blocked in protest

Shahjahanpur News: राहत किट वितरण में धांधली का आरोप, विरोध में हाईवे किया जाम

Sat, 23 Aug 2025 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Allegations of rigging in relief kit distribution, highway blocked in protest
जलालाबाद में हाईवे जाम करतीं भाकियू की महिला पदा​धिकारी। संवाद
जलालाबाद। बाढ़ प्रभावित परिवारों को शासन से भेजी गई राहत किट वितरण में धांधली किए जाने का आरोप लगाते हुए महिलाओं ने हाईवे पर जाम लगा दिया। करीब 20 मिनट तक फर्रुखाबाद-जलालाबाद हाईवे पर जाम लगा रहा। किसी तरह महिलाओं को समझाकर जाम खुलवाया गया।
विज्ञापन


किसान यूनियन की नेता मालती कश्यप के नेतृत्व में महिलाओं ने शुक्रवार दोपहर नगर के मुख्य चौराहे पर जाम लगा दिया। दोपहर 12 बजे बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे पर करीब 20 मिनट से ज्यादा समय तक जाम रहा। उसमें फंसे वाहन चालकों समेत अन्य लोग भीषण गर्मी में परेशान हो उठे।
विज्ञापन

सूचना पर इंस्पेक्टर राजीव तोमर ने महिलाओं को समझाने की कोशिश की। महिलाएं एसडीएम को मौके पर बुलाने पर अड़ी रहीं। पुलिस के समझाने व समस्या का समाधान कराने के आश्वासन पर महिलाएं प्रशासन व प्रधान के खिलाफ नारेबाजी करती हुई थाने पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां प्रभारी तहसीलदार अनुराग दुबे से राहत किट वितरण में धांधली होने को लेकर मालती कश्यप की तीखी नोकझोंक हुई। महिलाओं ने ग्राम प्रधान के चहेतों को किट दिए जाने का आरोप लगाया। इस बीच गांव में फिर से राजस्व टीम को भेजकर सर्वे कराने का आश्वासन दिया गया।

ग्रामीणों ने बताया कि बृहस्पतिवार को मंडी समिति में खंडहर गांव के मंझरा रघुनाथपुर के 150 लोगों को राहत किट वितरित की बात की गई थी। महिलाओं के अनुसार, उन लोगों में से किसी को किट नहीं दी गई। प्रभारी तहसीलदार ने बताया कि राजस्व टीम से कराए सर्वे के अनुसार बाढ़ से प्रभावित विभिन्न गांवों के पांच सौ लोगों को चिह्नित किया गया था। उसी के अनुसार किट वितरित की गई। खंडहर गांव में फिर से सर्वे कराकर पात्रों को किट दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed