फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Allegations of beating in the police station, complaint made to the CM

Shahjahanpur News: थाने में पिटाई का आरोप, सीएम से की गई शिकायत

Mon, 16 Feb 2026 12:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Allegations of beating in the police station, complaint made to the CM
खुटार। थाने में पिटाई और रुपये मांगे जाने के आरोप की मुख्यमंत्री से शिकायत कर जांच और कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन

गांव सिल्हुआ के सत्यपाल यादव ने आईजीआरएस के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे प्रार्थनापत्र में बताया कि गांव के ही जंडेल सिंह से उनका मकान को लेकर विवाद चल रहा है। 12 फरवरी की रात दोनों पक्षों में विवाद हो गया था। सूचना पर एक दरोगा और दो सिपाही गांव पहुंचे थे और उनको पकड़कर थाने ले गए। थाने में उनसे एक लाख रुपये की मांग की गई। आरोप है कि मना करने पर दरोगा और सिपाही उनको थाने के पीछे बने एक आवास में ले गए और रात भर कई बार उनको डंडों से जमकर पीटा, जिससे उन्हें काफी चोटें आई हैं।

रात एक बजे पुलिस फिर उनके घर पहुंची और घरेलू सामान, शौचालय का दरवाजा तोड़ दिया और महिलाओं से अभद्रता की गई। 13 फरवरी की सुबह पुलिस ने सत्यपाल का शांतिभंग में चालान कर दिया। पीड़ित ने मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है। थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह ने बताया कि सत्यपाल के खिलाफ दूसरे पक्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। सत्यपाल पुलिस पर झूठे आरोप लगा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed