फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Allegation of murder after kidnapping, demand for registration of FIR

Shahjahanpur News: अपहरण के बाद हत्या का आरोप, प्राथमिकी दर्ज कराए जाने की मांग

Tue, 17 Feb 2026 01:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Allegation of murder after kidnapping, demand for registration of FIR
बंडा। दो माह से लापता रसूलपुर गढ़िया गांव के युवक राजेश की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में उसके पिता ने पुलिस से परिवार के ही एक युवक समेत छह लोगों के खिलाफ हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस इस मामले में अज्ञात लोगों पर अपहरण की रिपोर्ट पहले ही दर्ज कर चुकी है, लेकिन अब उसे अपहरण के साथ हत्या की धारा में तरमीम करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

रसूलपुर गढ़िया निवासी अमर सिंह का इकलौता पुत्र राजेश गत आठ अगस्त को सुबह खेत पर छुट्टा पशुओं को भगाने की बात कहकर घर से गया था, लेकिन घर लौटने के बजाय लापता हो गया। 14 फरवरी को राजेश का शव उसके ताऊ रामरहीस के खेत पर खड़े आम के पेड़ से लटका मिला।
विज्ञापन

घने पत्तों के कारण शव दूर से दिखाई नहीं दे रहा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग आया। शव करीब चार सप्ताह पुराना था। पुलिस के सामने अहम सवाल यह है कि चार सप्ताह पुराना शव फंदे पर कैसे लटका रहा, सड़-गलकर गिरा क्यों नहीं। पुलिस इस सवाल पर भी माथा पच्ची कर रही है कि एक माह पहले तक राजेश किन लोगों के कब्जे में रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को शव का अंतिम संस्कार करने के बाद अमर सिंह ने परिवार के एक युवक और गांव के तीन लोगों समेत पास के गढि़या गांव के दो लोगों के खिलाफ पुत्र राजेश के अपहरण और हत्या की पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। उन्होंने पुलिस को बताया कि दो आराेपियाें ने जमीन विवाद में कुछ माह पूर्व उनके पुत्र से मारपीट की थी।

थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राय ने बताया अपहरण की दर्ज रिपोर्ट में हत्या की धारा भी शामिल की जा रही है। घटना से जुड़े कई अन्य अहम सवालों को लेकर भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed