{"_id":"67ed88ea048c2c5f880f5f6c","slug":"allegation-of-forcefully-buying-wheat-commission-agents-created-ruckus-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-140838-2025-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: जबरदस्ती गेहूं खरीदने का आरोप, आढ़तियों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: जबरदस्ती गेहूं खरीदने का आरोप, आढ़तियों ने किया हंगामा
Thu, 03 Apr 2025 12:28 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 03 Apr 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
रोजा मंडी समिति में आढ़ती हंगामा करते हुए। संवाद
- फोटो : संवाद
रोजा। मंडी समिति में बुधवार को क्रय केंद्रों पर किसानों से जबरन गेहूं खरीद को लेकर सचिव और आढ़तियों के बीच नोकझोंक हो गई। सूचना पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार ने उन्हें समझाकर शांत किया।
आढ़तियों ने कहा कि किसानों की जहां मर्जी हो, वहां पर अपने गेहूं की बिक्री करें। किसानों को क्रय केंद्रों पर ही गेहूं खरीद के लिए बाध्य नहीं करना चाहिए। आढ़तियों की बात का किसानों ने भी समर्थन किया। किसानों ने यूनियन के पदाधिकारियों को भी जानकारी दी। आढ़ती और किसान मंडी सचिव विक्रम वाजपेयी के कार्यालय पर एकत्र हो गए और हंगामा करने लगे।
आढ़तियों ने दोपहर 12 बजे तक क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद का विरोध जताया। हंगामे की सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार और जिला खाद्य विपणन अधिकारी राकेश मोहन पांडेय पहुंच गए। अधिकारियों ने आढ़तियों से बैठकर बात की। इसमें निर्णय लिया गया कि आढ़ती निजी तौर पर गेहूं के दाम नहीं खोलेेंगे। समर्थन मूल्य पर ही गेहूं की खरीद की जाएगी। इसको लेकर भी आढ़तियों ने विरोध जताया।
विज्ञापन
अंत में निर्णय लिया गया कि किसान पर निर्भर करता है कि वह अपनी फसल की खरीद अपनी इच्छानुसार कराएं। शाम तक आढ़तियों और किसानों के बीच बातचीत का दौर चला। फिलहाल मामला शांत हो गया है। सिटी मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार ने बताया कि किसान पर निर्भर करता है कि समर्थन मूल्य पर अपना गेहूं कहीं भी बेच सकता है।