{"_id":"6859a4657c693b7623083b6a","slug":"allegation-of-death-of-youth-due-to-torture-report-filed-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-146563-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: प्रताड़ना से युवक की मौत का आरोप, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: प्रताड़ना से युवक की मौत का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
पुवायां। गांव सरिया निवासी अर्जुन सिंह (26) की मौत के बाद उनके कमरे में सुसाइड नोट मिला है। इसमें युवक ने पत्नी व ससुरालीजनों को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है। कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
अर्जुन के पिता नरेंद्र सिंह के मुताबिक, अर्जुन खेती-बाड़ी करते थे। तीन वर्षों पहले अर्जुन का विवाह पीलीभीत के थाना करेली के गांव जयपालपुर निवासी गीता देवी के साथ हुआ था। गीता अधिकांश समय अपने मायके में रहना चाहती थीं, जो दंपती के बीच झगड़े का कारण बनता था। नरेंद्र ने गीता देवी के अलावा गीता के भाई कवितान व ओमकार, पिता संत कुमार और मां पर भी अर्जुन को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
उन्होंने बताया कि कई बार पंचायत के बावजूद अर्जुन को जान से मारने की धमकी मिलती रही। 19 अप्रैल 2025 की रात आरोपियों ने घर आकर मारपीट की और धमकी देकर चले गए। इससे अर्जुन सदमे में थे। 20 अप्रैल को वह गांव के बाहर बेहोश मिले। इलाज से भी उनकी जान नहीं बच सकी। तेरहवीं के बाद उनके कमरे में मिले सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस को तहरीर दी लेकिन आरोप है कि रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इसके बाद नरेंद्र ने कोर्ट की शरण ली। नोट में युवक ने पत्नी और ससुरालीजनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।