{"_id":"6a2a9fbb8e94bb161304e904","slug":"all-senior-citizens-should-always-remain-alert-to-help-one-another-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-175850-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: एक-दूसरे की मदद के लिए हमेशा सजग रहें सभी सीनियर सिटीजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: एक-दूसरे की मदद के लिए हमेशा सजग रहें सभी सीनियर सिटीजन
विज्ञापन
सीनियर सिटीजन सोसाइटी की बैठक में संरक्षकों का माल्यार्पण करते जिलाध्यक्ष। स्रोत: संगठन
- फोटो : 1
शाहजहांपुर। सीनियर सिटीजन सोसायटी की बैठक टाउन हॉल प्रेस क्लब में हुई। इसमें एक-दूसरे की मदद करने और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने पर जोर दिया गया।
जिलाध्यक्ष उमेश चंद्र पाठक ने जनसमस्याओं को उठाया। उन्होंने कहा कि जिले में रिवैंप योजना के अंतर्गत 164 करोड़ रुपये स्वीकृत होने के बाद भी बिजली के तार लटक रहे हैं। शहर की सड़कें भी खराब है। प्रशासन ने बरसात से पहले सड़कें ठीक कराने वादा किया था, वह खोखला साबित हुआ।
उन्होंने यातायात व्यवस्था पर नाराजगी जताई। डॉ. सत्यप्रकाश मिश्रा ने वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य की चिंता पर जोर दिया। वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि सीनियर सिटीजन के साथ अन्याय होने पर हमेशा संघर्ष के लिए तैयार हैं।
बैठक में जिलाध्यक्ष पीसी सेठ, डॉ. सत्यप्रकाश मिश्रा, वेदप्रकाश गुप्ता व विनय अग्रवाल को संरक्षक घोषित करते हुए माल्यार्पण किया गया। अनिल दीक्षित के संचालन में हुए कार्यक्रम में जिला महामंत्री सत्य प्रकाश तिवारी, रामरक्षपाल, राजेश शुक्ला, मीनू मिश्रा, श्रीराम वर्मा, रामप्रकाश श्रीवास्तव, गायत्री दीक्षित, रजनी सचदेवा, सुजाता आदि मौजूद रहे।