{"_id":"68691cf9eab8ce747e015fdf","slug":"all-potholes-of-kanwar-route-should-be-filled-by-july-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-147397-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: कांवड़ रूट के सभी गड्ढे 10 जुलाई तक भरे जाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: कांवड़ रूट के सभी गड्ढे 10 जुलाई तक भरे जाएं
विज्ञापन
डीएम ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशानिर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। सावन माह में कांवड़ यात्रा के सुचारु एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार को कांवड़ रूट का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ रूट पर 10 जुलाई तक सभी गड्ढे भर दिए जाएं।
डीएम ने नगर क्षेत्र से शुरू होकर, बरेली मोड़, पिपरोला, कांट, जलालाबाद, जरियनपुर तिराहा, मिर्जापुर-कलान से पटना देवकली मंदिर रूट का जायजा लिया। उन्होंने खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन कराने के संबंध में निर्देश देते हुए कहा कि कांवड़ रूट पर स्थित सभी होटल, रेस्टोरेंट एवं दुकानों पर दर सूची, खाद्य लाइसेंस और पंजीकरण को प्रदर्शित किया जाए।
इससे पारदर्शिता बनी रहेगी एवं खाद्य सामग्री की गुणवत्ता का आकलन किया जा सकेगा। उन्होंने सहायक आयुक्त खाद्य चंद्रशेखर मिश्र को निर्देशित किया कि वह दुकानों का स्थलीय निरीक्षण करें। उन्होंने कहा कि कांवड़ रूट पर सभी मांस की दुकानें और मांसाहारी खाद्य प्रतिष्ठान बंद रखे जाएं। इस दौरान एसपी राजेश द्विवेदी, सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह, एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्रा, एसपी सिटी देवेंद्र कुमार, सीएमओ डॉ.विवेक कुमार मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- --
कांवड़ यात्रा मार्ग ठीक कराने के लिए भेजा पत्र
कांट। विधायक अरविंद कुमार सिंह ने डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह को पत्र भेजकर कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले उसके निर्धारित मार्ग जल्द ठीक कराने की मांग की है।
विधायक ने पत्र में कहा है कि 11 जुलाई से सावन माह आरंभ हो रहा है। इस दौरान जलालाबाद से बरेली मोड़ तक और जलालाबाद से मदनापुर क्षेत्र के फिरोजपुर शिव धाम तक कांवड़ यात्री जाते हैं। कांवड़िये फर्रुखाबाद के पांचाल घाट और ढाई घाट से गंगाजल भरकर शिवालयों को जाते हैं, लेकिन मार्गों पर गड्ढों की भरमार है।
इसलिए गड्ढों को भरने की तत्काल आवश्यकता है। जलालाबाद-शाहजहांपुर मार्ग पर पिपरौला के पास पुलिया का निर्माण कार्य भी जल्द पूरा कराया जाए, जिससे कि वहां से पैदल कांवड़ यात्री सुगमता से निकल सकें। उन्होंने इन मार्गों से छुट्टा पशु भी हटाने की जरूरत बताई है। संवाद