फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   All Farmers Should Get Themselves Registered: DM

सभी किसान अपनी फार्मर रजिस्ट्री बनवाएं : डीएम

Thu, 16 Apr 2026 11:16 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
All Farmers Should Get Themselves Registered: DM
शाहजहांपुर। कलक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में बृहस्पतिवार को डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में किसान दिवस पर बैठक का आयोजन हुआ। कृषि एवं संबद्ध विभागों के अधिकारियों के साथ जनपद के कृषकों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं और सुझाव प्रस्तुत किए। डीएम ने किसानों से फार्मर रजिस्ट्री कराने की अपील करते हुए कहा कि इससे पीएम किसान सम्मान निधि, फसल बीमा एवं खाद-बीज सब्सिडी जैसी योजनाओं का लाभ सीधे बैंक खाते में प्राप्त होता है।
विज्ञापन

सबसे पहले जिला कृषि अधिकारी विकास किशोर ने पिछले किसान दिवस बैठक में उठाई गई समस्याओं के निस्तारण की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसके बाद कुल 20 किसानों ने अपनी-अपनी समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया। जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक राधे रमन तिवारी ने किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) योजना की जानकारी देते हुए बताया कि इस पर सामान्य तौर पर सात फीसदी ब्याज दर होती है, जिसे समय पर भुगतान करने पर तीन फीसदी की अतिरिक्त छूट के साथ प्रभावी रूप से चार फीसदी किया जा सकता है।
विज्ञापन

केसीसी की ऋण सीमा तीन लाख रुपये से बढ़ाकर पांच लाख रुपये कर दी गई है। साथ ही कार्डधारकों को दुर्घटना बीमा के तहत मृत्यु या स्थायी विकलांगता पर 50,000 रुपये व अन्य जोखिमों पर 25,000 रुपये तक का कवर भी मिलता है। डीएम ने अगली किसान दिवस बैठक को कार्यशाला के रूप में आयोजित करने के निर्देश दिए। इसमें जनपद एवं ब्लॉक स्तर के अधिकारी सहभागिता करेंगे। इस दौरान सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह, उप निदेशक कृषि पीके मिश्र, जिला उद्यान अधिकारी पुनीत कुमार पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed