फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Alcohol is creating rifts in relationships... 40 to 50 cases are being reported every month.

Shahjahanpur News: रिश्तों में दरार डाल रही शराब...हर महीने पहुंच रहे 40 से 50 मामले

Tue, 25 Nov 2025 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Alcohol is creating rifts in relationships... 40 to 50 cases are being reported every month.
शाहजहांपुर। दांपत्य संबंधों में शराब कड़वाहट घोल रही है। पति के शराब पीकर आने पर खुशहाल परिवार में कलह होने लगी है। नाराज महिलाएं मायके की शरण में पहुंच गईं तो रिश्ता टूटने की कगार पर आ गया। ऐसे ही 40 से 50 मामले हर महीने परिवार परामर्श केंद्र पर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में परिवार परामर्श केंद्र पर हर महीने 90 से सौ फाइलें आती हैं। इनमें अधिकतर शराब को लेकर दंपती के बीच मारपीट और कलह के मामले होते हैं। कभी-कभी तो एक या दो साल शादी के बीतने के बाद ही मामला थाने पहुंच जाता है। कई मामले ऐसे भी होते हैं जिसमें महिलाएं कई साल तक शराबी पति की हरकतों को बर्दाश्त करतीं रहीं। बाद में चुप्पी तोड़कर पुलिस की मदद ली।
विज्ञापन

केंद्र की प्रभारी मधु यादव बताती हैं कि नशे की वजह से लोगों के घर टूट रहे हैं। शराब नहीं पीने के लिए काउंसलिंग की जाती है। कोशिश रहती है कि दोनों पक्षाें को समझाकर घर को टूटने से बचाया जा सके। पति-पत्नी का रिश्ता टूटता है तो इससे पूरा परिवार बिखर जाता है। बच्चों का भविष्य अंधकार में चला जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
मामला एक
बंडा के रहने वाली महिला की शादी को 15 साल हो गए हैं। तीन बच्चे हैं। पति सब्जी का ठेला लगाता है, लेकिन जो कमाता है, वह शराब में पीने पर खर्च कर देता है। शराब के कारण लंबे समय तक परेशानी सहने के बाद महिला ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने पति को बुलाया, पर वह शराब को छोड़ने के लिए तैयार नहीं है। ऐसे में उसे अगली तिथि दी गई है।

--

मामला दोमदनापुर की रहने वाली महिला की शादी को 14 साल हो चुके हैं। पति रोज शराब पीकर आता है और मारपीट करता है। पूर्व में भी पुलिस ने पंचायत कराई थी। उसके बाद ज्यादा ही उत्पीड़न शुरू हो गया। कई तिथियाें पर बुलाने के बाद भी दंपती के मध्य हल नहीं निकल सका। ऐसे में मुकदमा दर्ज कराने का आदेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed