{"_id":"682cd78940638c81ed03cfca","slug":"alcohol-had-caused-a-rift-between-husband-and-wife-a-compromise-was-reached-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-144249-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: शराब ने डाल दी थी पति-पत्नी के बीच दरार... हुआ समझौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: शराब ने डाल दी थी पति-पत्नी के बीच दरार... हुआ समझौता
Wed, 21 May 2025 12:57 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 21 May 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। शराब पीने और लड़ाई-झगड़ा करने पर दांपत्य जीवन में दरार आ गई। परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग के बाद अब वे साथ रहने के लिए तैयार हैं।
काम में नुकसान होने पर एक होटल के मैनेजर पिछले एक साल से अधिक शराब पीने लगे थे। जरा-जरा सी बात पर घर में लड़ाई-झगड़ा होने लगा। परेशान होकर उनकी पत्नी ने उनसे दूरी बना ली और मायके जाकर रहने लगी।
परिवार के लोगों ने समझाने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हुए। बहुत अधिक परेशान होकर पत्नी ने पुलिस लाइन में परिवार परामर्श केंद्र में एक शिकायती पत्र दिया था। मंगलवार सुबह दंपती को परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी उप-निरीक्षक मधु यादव ने बुलाया। पहले एक-एक कर दोनों से बात की गई, फिर दोनों पक्षों को बैठाकर वार्ता कराई गई। दोनों को समझाया गया। इसके बाद दोनों ने साथ रहने का फैसला लिया।
परिवार परामर्श केंद्र से ही दोनों को विदा किया गया। उप-निरीक्षक ने बताया कि दोनों की शादी को करीब नौ साल हुए हैं। करीब तीन माह से पारिवारिक विवाद के चलते दोनों अलग रह रहे थे।
विज्ञापन
बताया कि आज 10 पत्रावलियों पर सुनवाई की गई है। एक दंपती का समझौता हो गया है। इस मौके पर आरक्षी मोनिका, करुणा, मोनिका कुमारी, सौरभ कुमार, परामर्शदाता अंशु राजानी मौजूद रहीं। संवाद