फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   akhilesh yadav

जो कानून व्यवस्था के मालिक, उनके बेटे को कौन करेगा गिरफ्तार

Thu, 07 Oct 2021 02:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 02:17 AM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav
बंडा के गुरुद्वारा नानकपुरी में संगत का अभिवादन करते अखिलेश यादव - फोटो : POWAYAN
बंडा (शाहजहांपुर)। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि कानून बनाने वाले मंत्री जो कानून व्यवस्था के खुद मालिक हैं, उनके हत्यारोपी बेटे को कौन गिरफ्तार करेगा। घटना के तीसरे दिन भी किसी आरोपी का गिरफ्तार नहीं किया जाना साबित करता है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था का राज नहीं है। भाजपा और योगी की सत्ता से विदाई का समय हो गया है।
विज्ञापन

बुधवार को अखिलेश यादव बंडा के नानकपुरी गुरुद्वारे में आयोजित संत बाबा सुखदेव सिंह महाराज की बरसी को समर्पित और किसान आंदोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि कार्यक्रम में संगत को संबोधित कर रहे थे। गुरु जी के दीवान के समक्ष मत्था टेकने और कीर्तन सुनने के बाद उन्होंने संगत को संबोधित करते हुए कहा, उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य है, जहां महोबा से आईपीएस फरार है। अभी तक लखीमपुर की घटना के आरोपियों की गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई। सिख भाइयों, किसान भाइयों पर गाड़ी चलाने वाले फरार हैं। जो कानून व्यवस्था के खुद मालिक हैं तो उनके बेटे को कौन गिरफ्तार कर सकता है, इस कारण इस सरकार को हटाना जरूरी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लखीमपुर की घटना आंखों के सामने है, लेकिन सोचो गोरखपुर में क्या हुआ होगा। व्यापारी को होटल के कमरे में छह पुलिस वालों ने इतना मारा कि जान चली गई। आरोपी पुलिसकर्मियों को सरकार ने फरार किया हुआ है। महंगाई का जिक्र करते हुए बोले कि खाद, डीजल, कीटनाशक दवाएं, डीएपी, पेट्रोल सब महंगा हो गया है, लेकिन भाजपा को इसका पता ही नहीं है। धान का मूल्य एक हजार रुपये मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर तीनों कृषि कानून लागू हो गए तो हो सकता है कि धान 500 रुपये प्रति क्विंटल में बिके। कृषि कानून बड़े लोगों, पूंजीपतियों के लाभ के लिए बनाए गए हैं, किसान के फायदे लिए नहीं। सिखों के योगदान को बताते हुए उन्होंने कहा कि देश की अर्थ व्यवस्था, आजादी में किसानों का व सिखों का बड़ा योगदान है। सिखों ने देश को मजबूत बनाने का काम किया है। सिख भाइयों ने परिश्रम, सूझबूझ से दुनिया भर में पहचान बनाने का काम किया है। सिखों ने दुनिया में देश का नाम बढ़ाया है।
सपा मुखिया ने कहा कि हम लोग बड़े-बड़े संतों को देख रहे हैं, तमाम पूजनीय संत यहां भी दिखाई दे रहे हैं। जो प्रदेश में मुख्यमंत्री की गद्दी पर बैठे हैं, वह योगी नहीं हैं। जिन्होंने रामायण, गीता पढ़ी है, वो जानते हैं कि योगी कौन होता है। दूसरे का दुख अपना समझे वह योगी है। मुख्यमंत्री योगी अन्याय करते हैं। कपड़े पहनने से कोई योगी नहीं हो जाता, न्याय देने और दुख बांटने वाला योगी होता है। अब भाजपा का और इनके योगी का समय खत्म हो गया है।

हमें सिखाया गया कि हिंदू, मुस्लिम सिख, ईसाई आपस में भाई-भाई हैं। हमें प्रेम का रास्ता, भाईचारे का रास्ता संविधान पर भरोसा रखना सिखाया गया है। जो कानून, संविधान की धज्जिया उड़ाने लगें, तो सबकी जिम्मेदारी है कि इनको हटाएं। बीजेपी के लोग उत्तर प्रदेश से दिल्ली जाते हैं, सफाया यूपी से करना है दिल्ली का सफाया अपने आप हो जाएगा। जो सरकार किसान के खिलाफ हो, जो न्याय न दे सके, उसको बदलना जरूरी है। सभी लोग एकजुट हो जाए, एक साथ खड़े हो जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed