फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Akhilesh's struggling to come to final list

अखिलेश की फाइनल लिस्ट में आने की जद्दोजहद

Mon, 02 Jan 2017 11:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Mon, 02 Jan 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
लंबे घमासान के बाद विजेता बनकर उभरे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की फाइनल लिस्ट में जगह पाने को पूर्व पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने परिक्रमा शुरू कर दी है। जिलाध्यक्ष बदलने पर नई कार्यकारिणी का चेहरा पूरी तरह बदलना तय माना जा रहा है। 
विज्ञापन

यहां के वरिष्ठ सपा नेताओं की अभी तक मुखिया मुलायम सिंह यादव, शिवपाल यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तक समान रूप से पहुंच रही है। यही वजह रही कि मुखिया के घर की कलह को लेकर यहां के सपा नेता शुरुआत में तटस्थ रहे, लेकिन पलड़ा अखिलेश का भारी देख लोगों ने रुख बदलना शुरू कर दिया। अब, जब शीर्ष में दो खेमे स्पष्ट हो गए तो ऐसे प्रत्याशी जो निवर्तमान नेतृत्व के ज्यादा नजदीकी रहे, उनके टिकट छीने जाने की आशंका जताई जा रही है। बता दें कि जिले की छह में से तीन सीट सपा के पास हैं। ददरौल विधानसभा क्षेत्र के वर्तमान विधायक से राज्यमंत्री बने राममूर्ति सिंह वर्मा, पुवायां से शकुंतला देवी और कटरा से विधायक राजेश यादव को कई माह पूर्व दोबारा प्रत्याशी घोषित किया जा चुका है। इसी तरह बाकी तीनों सीटें जीतने के लिए पिछला चुनाव हार चुके शरदवीर सिंह को जलालाबाद, शहर से तनवीर खां और तिलहर से अनवर अली से दोबारा प्रत्याशी बनाने की घोषणा, लेकिन नेतृत्व स्तर पर मचे घमासान के बीच तिलहर से अनवर अली का टिकट काटकर अब्दुल कादिर को दे दिया गया। अब्दुल कादिर शुरू से कहते आए हैं कि उन्हें परिवार में सभी सहमति से टिकट मिला, लेकिन मुख्यमंत्री की सूची में उनका नाम न होना सपाइयों को अचरज में डाल रहा है। पार्टी सूत्रों के अनुसार अनवर अली गत माह के आखिरी सप्ताह में लखनऊ जाकर अपने टिकट के लिए विधानसभा एनेक्सी में मुख्यमंत्री से भेंट कर चुके हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार प्रत्याशी को पदाधिकारी बनाए रखने पर आपत्ति पार्टी फोरम में पहले भी उठ चुकी है। इसलिए दोबारा यही मुद्दा उठने पर तनवीर खां की जगह किसी अन्य को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकारिणी के अन्य पदों के लिए दावेदार संभालने कठिन होंगे।
विज्ञापन

बदलाव करने पर अंतिम निर्णय करेगा नेतृत्व
बदलाव के बारे में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रांतीय नेतृत्व को निर्णय करना है। ऊपर से जो कहा जाएगा, उस पर अमल करते रहेंगे। -तनवीर खां, निवर्तमान जिलाध्यक्ष, सपा 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed