फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Akbari King and Akbari Fighters won the opening matches.

Shahjahanpur News: अकबरी किंग और अकबरी फाइटर्स ने जीते प्रारंभिक मैच

Sun, 17 May 2026 11:35 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Akbari King and Akbari Fighters won the opening matches.
खुदागंज। अकबरी प्रीमियम लीग का रविवार को शुभारंभ हो गया। पहले दिन हुए दो मैचों में पहला मुकाबला अकबरी किंग और दूसरा अकबरी फाइटर्स टीम ने अपने नाम किया। विजेता टीमों के खिलाड़ी मुनाफ और कामरान मैन ऑफ द मैच चुने गए।
विज्ञापन

टूर्नामेंट का पहला मुकाबला अकबरी इलेवन तौहीद और अकबरी किंग रुखसार के बीच खेला गया। अकबरी किंग टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अकबरी इलेवन की टीम ने 123 रन बनाए, जिसमें इमरान ने शानदार 73 रनों की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करते हुए अकबरी किंग की टीम ने 11.5 ओवर में 124 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। मुनाफ को तीन ओवर में तीन विकेट लेने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

दूसरा मुकाबला अकबरी टाइगर और अकबरी फाइटर्स के बीच हुुआ। इस मैच में अकबरी टाइगर टीम की ओर से इजहार ने 58 रन और रेहान खां ने 16 रन बनाए। बेहतर गेंदबाजी करते हुए सुहेल खां ने चार और इंजमामुल खां ने तीन विकेट हासिल किए। बाद में बल्लेबाजी करते हुए अकबरी फाइटर्स की ओर से कामरान ने शानदार 45 और मोनिस ने 20 रनों का योगदान देकर टीम को जिता दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मैच में गुफरान लल्ला ने चार और मोनिस ने दो विकेट लिए। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए कामरान को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इससे पहले, जिला पंचायत सदस्य जगदीश गंगवार ने फीता काटकर प्रीमियर लीग का शुभारंंभ किया। इस मौके पर टूर्नामेंट के आयोजक डॉ. इजहार अली, तारिक अली, अरशद सहित मैदान पर मौजूद तमाम दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

--
एमए स्कूल की टीम ने बाजी मारी
सिंधौली में बिलंदापुर प्रीमियर लीग में एमए पब्लिक स्कूल की टीम ने सिंधौली वॉरियर्स को नौ विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। पहले खेलते हुए सिंधौली वॉरियर्स ने निर्धारित 16 ओवर में सभी विकेट खोकर 65 रन बनाए। गेंदबाजों रेहान खान ने 13 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। रफ्फन खान को दो विकेट मिले। एमए पब्लिक स्कूल की ओपनिंग जोड़ी ने धमाल मचाया। इंजमाम ने चार छक्कों के दम पर 25 रन जोड़े। टीम ने 66 रन बनाकर मैच जीत लिया। इससे पहले मुख्य अतिथि अब्दुल रहमान खान ने रेहान खान को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed