{"_id":"6769b5e99df03e7a07096f35","slug":"ajay-became-the-president-of-central-bar-association-and-awadhesh-became-the-general-secretary-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-134177-2024-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सेंट्रल बार एसोसिएशन के अजय अध्यक्ष व अवधेश बने महासचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सेंट्रल बार एसोसिएशन के अजय अध्यक्ष व अवधेश बने महासचिव
Tue, 24 Dec 2024 12:41 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Tue, 24 Dec 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर अजय वर्मा और महासचिव पद पर अवधेश कुमार तोमर ने विजयश्री हासिल की है। मतगणना के समय प्रतिद्वंदी से आगे चलने के दौरान ही उनके समर्थकों ने खुशी का इजहार करना शुरू कर दिया। सुबह को मतदान के बाद देर रात तक मतगणना चली। सोमवार को सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व महासचिव समेत 22 पदों के लिए सुबह साढ़े नौ बजे से मतदान हुआ। 1481 में 1385 मतदाताओं ने मतदान कर 54 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला मतपेटिका में बंद कर दिया। शाम पांच बजे मतदान समाप्त होने के बाद रात सात बजे से मतगणना शुरू हुई। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अजय वर्मा को 734 और उनके प्रतिद्वंदी सत्येंद्र शुक्ला को 310 वोट मिले। 424 वोट से अजय वर्मा विजेता घोषित किए गए। जबकि महासचिव पद के लिए अवधेश सिंह तोमर को 671 और उनके प्रतिद्वंद्वी नंद किशोर अवस्थी को 302 वोट मिले।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर पशुपति नाथ दीक्षित को 379 और अहमद दराज को 360 वोट मिले। 19 वोटों से पशुपति नाथ विजयी रहे। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए रमित त्रिवेदी को 717 तथा विवेक कुमार यादव को 312 वोट मिले। इस तरह से रमित 405 वोटों से जीते। कोषाध्यक्ष पद के लिए ज्ञानदेव दीक्षित को 566 और मीता गुप्ता को 451 वोट मिले। 115 वोटों से ज्ञानदेव विजेता घोषित किए गए।
इस मौके पर सहायक चुनाव अधिकारी एजाज हसन खां, सहायक चुनाव अधिकारी गुलिस्ता खां, अनंगपाल सिंह चौहान, आत्म प्रकाश त्रिवेदी, नीरज पाठक, सत्येंद्र सिंह यादव, मोहम्मद उमर अली, जयशंंकर प्रसाद दीक्षित, वेदपाल सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -
इन पदों के परिणाम आज होंगे घोषित
सेंट्रल बार एसोसिएशन के चुनाव में संयुक्त सचिव, उपाध्यक्ष, कनिष्ठ कार्यकारिणी पद के लिए भी सोमवार को मतदान हुआ लेकिन मतगणना और परिणाम घोषित नहीं हो सके। चुनाव अधिकारी एजाज हसन खां के अनुसार मंगलवार को मतगणना पूरी कराई जाएगी। उसके बाद परिणाम घोषित होंगे।
-- -- --
किस पदों लिए कितने मत निरस्त हुए
अध्यक्ष - 9
महासचिव - 35
वरिष्ठ उपाध्यक्ष - 85
कनिष्ठ उपाध्यक्ष - 64
कोषाध्यक्ष - 44
-- -- -- -