फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Air pressure increased by 20 millibar... drizzle expected

Shahjahanpur News: 20 मिलीबार वायुदाब बढ़ा...बूंदाबांदी का अनुमान

Sat, 09 Aug 2025 12:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Air pressure increased by 20 millibar... drizzle expected
स्कूल की छुट्टी के बाद छाता लगाकर घर जातीं छात्राएं। संवाद - फोटो : संवाद
शाहजहांपुर। दिनभर बूंदाबांदी होती रही। इससे गर्मी और उमस से राहत मिली। अधिकतम तापमान में 3.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। वायुदाब 20 मिलीबार बढ़ा हुआ है। रात से लेकर शनिवार सुबह तक बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 4.4 मिलीमीटर बारिश हुई। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान में 3.4 डिग्री की गिरावट हुई, जबकि न्यूनतम तापमान में 2.6 डिग्री की वृद्धि। डॉ. मनमोहन सिंह के मुताबिक वायुदाब 20 मिलीबार बढ़ा हुआ है। आर्द्रता 92 प्रतिशत है। इससे वातावरण में नमी बनी हुई है। पछुआ हवा चल रही है। इससे बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed