फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Air pressure drops by 19 millibars, yet no rain expected

Shahjahanpur News: वायुदाब 19 मिलीबार गिरा, फिर भी बारिश के नहीं आसार

Wed, 24 Sep 2025 11:57 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Air pressure drops by 19 millibars, yet no rain expected
बुधवार को तेज धूप से बचाव करते हुए जाते लोग। संवाद
शाहजहांपुर। तेज धूप निकलने से उमस और गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। अधिकतम तापमान में भी वृद्धि हुई। गन्ना शोध संस्थान के मुताबिक वायुदाब 19 मिलीबार गिरा हुआ है। इसके बाद भी बारिश के आसार नहीं बन रहे हैं। बादल छाए रहेंगे और उमस बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस रहा था।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री की वृद्धि, जबकि न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री की गिरावट हुई। डॉ. मनमोहन सिंह के मुताबिक वायुदाब 19 मिलीबार गिरा हुआ है। पछुआ हवा चल रही है। आर्द्रता 55 फीसदी है। इससे वातावरण में नमी की कमी है। बृहस्पतिवार को बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश होने के आसार नहीं हैं। उमस बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed