फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   AI and computers have ended the craze for BSc Mathematics

Shahjahanpur News: एआई व कंप्यूटर ने खत्म किया बीएससी गणित का क्रेज

Thu, 11 Sep 2025 01:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
AI and computers have ended the craze for BSc Mathematics
शाहजहांपुर में जीव विज्ञान सेक्शन में बच्चों को पढ़ाते ​शिक्षक। संवाद
शाहजहांपुर। इंटरमीडियट उत्तीर्ण करने के पश्चात कभी इंजीनियरिंग करने की चाहत रखने वाले विद्यार्थियों की कतार जीएफ कॉलेज में बीएससी गणित पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए लगती थी, लेकिन पिछले तीन वर्ष से पाठ्यक्रम का क्रेज खत्म हो गया है। विद्यार्थी गणित की अपेक्षा जीव विज्ञान को तरजीह दे रहे हैं। इसके अतिरिक्त व्यावसायिक पाठ्यक्रम की तरफ रुझान बढ़ा है।
विज्ञापन

अगस्त महीने में चली प्रवेश प्रक्रिया के बाद जीएफ कॉलेज का परिसर छात्र-छात्राओं से गुलजार हो गया है। बुधवार को दिन में करीब एक बजे कक्षाओं में शिक्षण कार्य चल रहा था। बीएससी संकुल में पहुंचने पर वहां कुछ सेक्शन विद्यार्थियों से भरे थे तो कुछ में सीटें रिक्त थी।
विज्ञापन

बीएससी गणित के सेक्शन में काफी कम बच्चे थे। प्राचार्य डॉ.मोहसिन हसन खां ने बताया कि 640 सीटों में मात्र 130 ही भर पाई हैं। पहले इंजीनियरिंग समेत कई डिप्लोमा के लिए विद्यार्थी बीएससी गणित को तरजीह देते थे, लेकिन वर्तमान में एआई और कंप्यूटर के चलन की वजह से इंजीनियरिंग का क्रेज कम हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके चलते बीएससी गणित के प्रति विद्यार्थियों का रुझान डाउन हुआ है। यहीं से कुछ दूरी पर बीएससी जीव विज्ञान की कक्षाएं संचालित थीं। इसका पूरा परिसर भरा था। शिक्षक उन्हें माइक्रोस्कोप के जरिये जानकारी दे रहे थे। प्रोफेसर का कहना है कि 80 से 90 प्रतिशत विद्यार्थियों की हाजिरी कक्षाओं में रहती है।

--
लंबा इंतजार नहीं, तुरंत नौकरी की चाहत
परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों की काउंसलिंग की गई थी। इसमें सामने आया कि इंजीनियरिंग करने पर लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी 30 से 40 हजार रुपये प्रति महीने की नौकरी मिल रही है। ऐसे में युवा कंप्यूटर समेत बीबीए, बीसीए आदि को ज्यादा तरजीह दे रहे हैं। कॉलेज में बीबीए, बीसीए और बायो टेक्नोलॉजी की 60-60 सीटें प्रवेश शुरू होते ही भर गईं हैं।
--
बीएससी गणित में सीटें नहीं भर पाईं हैं। विद्यार्थियों का रुझान इस ओर कम हुआ है। व्यावसायिक पाठ्यक्रम की तरफ छात्र-छात्राओं का रुझान बढ़ा है।
- मोहसिन हसन खां, प्राचार्य-जीएफ कॉलेज

शाहजहांपुर में जीव विज्ञान सेक्शन में बच्चों को पढ़ाते शिक्षक। संवाद

शाहजहांपुर में जीव विज्ञान सेक्शन में बच्चों को पढ़ाते शिक्षक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed