{"_id":"671d554a5c8b0a46b401e745","slug":"ai-a-modern-and-relevant-topic-mukul-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1040-130060-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआई एक आधुनिक एवं प्रासंगिक विषय : मुकुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एआई एक आधुनिक एवं प्रासंगिक विषय : मुकुल
Sun, 27 Oct 2024 02:17 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 27 Oct 2024 02:17 AM IST
विज्ञापन
एसएस कॉलेज में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में वाणिज्य विभाग व नेपाल के साथ प्रकाशित जर्नल का
शाहजहांपुर। एसएस कॉलेज में शनिवार को 11वें अंतरराष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें एसएस कॉलेज, एसएस लॉ कॉलेज तथा नॉवेल एकेडमी पोखरा नेपाल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सेमिनार का विषय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस : चुनौतियां व अवसर रहा। शोधार्थियों द्वारा अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए गए। इस दौरान मुख्य अतिथि वरिष्ठ आईएएस अधिकारी मुकुल सिंघल ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) एक आधुनिक एवं प्रासंगिक विषय है।
लखनऊ विश्वविद्यालय के विधि संकाय के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अभिषेक तिवारी ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता का प्रयोग जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में हो रहा है। हमें तकनीकी का प्रयोग करते समय यह ध्यान देना चाहिए कि यह प्रयोग नीति, समानता, नैतिकता एवं मानवता के साथ हो।
किरोड़ीमल कॉलेज दिल्ली के प्रोफेसर पीके सूर्या, नॉवेल एकेडमी पोखरा नेपाल के निदेशक विशेश्वर आचार्य, फार वेस्टर्न यूनिवर्सिटी महेंद्रनगर से केंद्रीय अर्थशास्त्र विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर शंकर दत्त भट्ट, मुमुक्षु शिक्षा संकुल के मुख्य अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती, कॉलेज सचिव अवनीश मिश्र, प्राचार्य आरके आजाद ने भी विचार रखे। इससे पहले वाणिज्य विभाग व नेपाल के साथ प्रकाशित जर्नल का विमोचन किया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर उप-प्राचार्य प्रो. अनुराग अग्रवाल, डाॅ. जयशंकर ओझा, सुरेश सिंघल, डाॅ. देवेंद्र सिंह, डाॅ. संदीप अवस्थी आदि मौजूद रहे।