फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Ahmedabad Plane Crash Vijay Rupani had made BJP members by roaming in the streets of Katra

Ahmedabad Plane Crash: बीते साल शाहजहांपुर आए थे विजय रूपाणी, कटरा की गलियों में घूमकर बनाए थे भाजपा के सदस्य

Thu, 12 Jun 2025 06:25 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 12 Jun 2025 06:25 PM IST
सार

अहमदाबाद में बृहस्पतिवार को विमान दुर्घटना में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी का निधन हो गया। उनके निधन पर शाहजहांपुर में भाजपा नेताओं ने शोक जताया। उनसे जुड़ी यादों का जिक्र कर भावुक हो गए। 

विज्ञापन
Ahmedabad Plane Crash Vijay Rupani had made BJP members by roaming in the streets of Katra
कटरा में भाजपा नेताओं के साथ गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भाजपा सदस्यता अभियान के दौरान शाहजहांपुर में कई घंटे रुके थे। मीरानपुर कटरा की गलियों में घूमकर घर-घर जाकर सदस्य बनाए थे। एक दुकानदार को सदस्य बनाने के दौरान अपना मोबाइल फोन नंबर भी दिया था। गुजरात के अहमदाबाद में बृहस्पतिवार को विमान हादसे में उनके निधन की खबर के बाद स्थानीय नेताओं ने शोक संवेदना व्यक्त की है।

विज्ञापन


भाजपा के सदस्यता अभियान के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी को बरेली मंडल का क्षेत्र दिया गया था। 19 सितंबर 2024 को बरेली में कार्यक्रम निपटाने के बाद दोपहर में वह मीरानपुर कटरा पहुंचे थे। यहां भाजपा के पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया था। 

विज्ञापन

कटरा की गलियों में घूमे थे रूपाणी 
भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष अंशुल गुप्ता के आवास पर बैठक में संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया था। इसके बाद कटरा की गलियों में घर-घर जाकर सदस्यता अभियान को गति दी थी। पूर्व मुख्यमंत्री होने के बावजूद सौम्य स्वभाव के रुपाणी के साथ कार्यकर्ताओं ने खूब फोटो खिंचवाए थे।

भाजपा नेता पवन सिंह ने बताया कि जिस गली में विजय रूपाणी का कार्यक्रम था। वहां काफी अच्छी सजावट कराकर ढोल का इंतजाम कराया था। व्यवस्था देखकर पूर्व मुख्यमंत्री काफी खुश हो गए थे। कहा था कि यहां के पार्टी के कार्यकर्ता काफी अच्छे हैं। इसके बाद रेती रोड स्थित कार्यालय में बैठक कर सदस्य भी बनाए थे। पवन सिंह बताते हैं कि विजय रुपाणी के आकस्मिक निधन से पार्टी को काफी क्षति हुई है। वह सौम्य स्वभाव होने के साथ ही अच्छे रणनीतिकार भी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed