{"_id":"6179a6f75bda0378637c9f09","slug":"agricultural-shahjahanpur-news-bly4643615173","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि कानून पूरी तरह से गलत : गौरव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि कानून पूरी तरह से गलत : गौरव
विज्ञापन
शाहजहांपुर के पुवायां में गौरव टिकैत का स्वागत करते भाकियू कार्यकर्ता।
- फोटो : POWAYAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां (शाहजहांपुर)। भारतीय किसान यूनियन के युवा नेता गौरव टिकैत ने कहा कि कृषि कानून पूरी तरह से किसान विरोधी हैं। सरकार को कृषि कानूनों को तत्काल रद्द कर देना चाहिए।
पुवायां से मोहम्मदी और तिकुनिया जाते समय गौरव टिकैत का कार्यकर्ताओं ने मोहम्मदी रोड स्थित कार्यालय पर स्वागत किया। इस दौरान गौरव टिकैत ने कहा कि सरकार कह रही है कि कृषि कानून किसानों के भले के लिए हैं, लेकिन सरकार की भलाई जब किसान लेना नहीं चाहता है तो कृषि कानून जबरिया क्यों थोपे जा रहे हैं। सरकार कृषि कानूनों को तत्काल वापस ले, जिससे आंदोलन समाप्त हो सके। उन्होंने कहा कि सभी किसान एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने का काम करें। एकजुटता से ही किसी भी काम में सफलता प्राप्त की जा सकती है।
पुवायां में स्वागत कार्यक्रम के बाद गौरव टिकैत मोहम्मदी के लिए रवाना हो गए। मोहम्मदी में एक अस्पताल का शुभारंभ करने के बाद वह लखीमपुर के तिकुनियां क्षेत्र में किसानों को गाड़ी से कुचले जाने के स्थान पर जाएंगे। गौरव टिकैत वहां किसानों से मुलाकात भी करेंगे। स्वागत के दौरान तहसील अध्यक्ष अनिल सिंह यादव आदि मौजूद रहे।