फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Agreement made between 16 married couples

Shahjahanpur News: 16 वैवाहिक जोड़ों के बीच कराया राजीनामा

Sun, 10 Mar 2024 02:52 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 10 Mar 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
Agreement made between 16 married couples
शाहजहांपुर। जिला न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया, जिसमें सुलह-समझौते के आधार पर 53969 वादों का निस्तारण कराया गया। इस दौरान पारिवारिक न्यायालय ने 16 वैवाहिक जोड़ों के बीच राजीनामा कराया।
विज्ञापन

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आरती द्विवेदी ने वर्ष 1998 राज्य बनाम अशोक, सिविल जज सीनियर डिवीजन/एफटीसी कोर्ट संख्या 27 दिनेश कुमार दिवाकर ने वर्ष 2008 का वाद संध्या गुप्ता बनाम राजेश कुमार गुप्ता तथा सिविल जज जूनियर डिवीजन तिलहर मनोज कुमार यादव ने वर्ष 2003 का सरकार बनाम रमेश चंद्र के पुराने वादों का निस्तारण करवाया। इस लोक अदालत में पिछली बार के सापेक्ष 9921 अधिक वादों का निस्तारण किया गया। विचाराधीन वादों के निस्तारण में 23 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
विज्ञापन

इससे पहले जिला जज व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष भानु देव शर्मा, पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण रुपेश रंजन, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय सुनील कुमार श्रीवास्तव, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीष/नोडल अधिकारी अरविंद राय ने दीप जलाकर किया। प्राधिकरण सचिव पीयूष तिवारी के संचालन में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में जिला कारागार के बंदियों, राजकीय बाल गृह बालक तथा राजकीय संप्रेक्षण गृह किशोर में निरुद्ध बालकों द्वारा तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। इस मौके पर जिला कारागार अधीक्षक मिजाजीलाल, डिप्टी जेलर सुभाष, सुरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed