{"_id":"6a8df24d369040d7ab0a3355","slug":"agitation-if-sugarcane-payment-is-not-received-from-bajaj-sugar-mill-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-182707-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बजाज चीनी मिल से गन्ने का भुगतान न मिला तो आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बजाज चीनी मिल से गन्ने का भुगतान न मिला तो आंदोलन
विज्ञापन
पुवायां तहसील परिसर में धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता। संवाद
पुवायां। भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष मंजीत सिंह धालीवाल के नेतृत्व में उप जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर बजाज चीनी मिल, मकसूदापुर से बकाया गन्ना भुगतान दिलाने की मांग की।
संगठन के कार्यकर्ता मंगलवार को तहसील परिसर पहुंचे और धरने पर बैठ गए। इसके बाद उप जिलाधिकारी सदानंद सरोज को दिए ज्ञापन में गन्ना भुगतान के अलावा चीनी के बढ़ते रेट को देखते हुए गन्ने का मूल्य 700 रुपये प्रति क्विंटल किए जाने, गांव खानपुर कुर्रैया में चकमार्ग से कब्जा हटाने, चकमार्ग की सही पैमाइश न करने पर लेखपाल पर कार्रवाई करने, छुट्टा पशुओं को पकड़वाकर गोशाला भिजवाने की मांग की।
ज्ञापन में कहा गया है कि समस्याओं का समाधान जल्द न हुआ तो जिलेभर में आंदोलन किया जाएगा। धरना प्रदर्शन के दौरान देवेंद्र सिंह, माधुरी देवी, रजनीश, दिलीप सिंह, रीता देवी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।