फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Agents used to chat on WhatsApp and Facebook Messenger

साइबर ठगी : व्हाट्सएप और फेसबुक मैसेंजर पर होती थी एजेंटों की चैटिंग

Fri, 04 Jul 2025 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Agents used to chat on WhatsApp and Facebook Messenger
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र के दीवान जोगराज निवासी प्रगतिशील किसान शरद चंद्र सक्सेना से एक करोड़ चार लाख रुपये की ठगी करने वाले व्हाट्सएप और फेसबुक मैसेंजर के जरिये संपर्क में रहते थे। शिकार के फंसने के बाद चैटिंग के जरिये ही बातचीत होती थी। पुलिस को उनके मोबाइल से अहम सुराग मिले हैं। दावा है कि विशेषज्ञ की जांच में कई महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं।
विज्ञापन

महात्मा श्रीरामचंद्र के परिवार से जुड़े प्रगतिशील किसान शरद सक्सेना को जून में साइबर ठगों ने आईपीएस, सीबीआई चीफ और जज बनकर डिजिटल अरेस्ट कर लिया था। धोखाधड़ी के केस में जमानत देने के नाम पर 14 दिन तक फंसाकर रखने के बाद एक करोड़ रुपये से ज्यादा वसूल लिया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद एसपी राजेश द्विवेदी ने जांच के लिए एसआईटी का गठन किया।
विज्ञापन

विवेचना के दौरान हैदराबाद के खाते के जरिये सुराग लगा। तब साइबर ठगी के एजेंटों का पता लगा। पुलिस ने झांसी, दिल्ली, आगरा, हरियाणा समेत कई जगह पर छाप मारकर अलग-अलग स्थानों से सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह दो से दस प्रतिशत कमीशन के लिए एजेंट के तौर पर कार्य करते थे। मुख्य सरगना दक्षिण भारत से बैठकर उत्तर भारत के लोगों को निशाना बना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल कब्जे में लेकर तथ्य जुटाए। इसमें सामने आया कि व्हाट्सएप और फेसबुक मैसेंजर के जरिये एजेंट एक-दूसरे के संपर्क में रहते थे। वे जरूरत पड़ने पर व्हाट्सएप कॉल भी करते थे। पुलिस को उनके मोबाइल से कुछ अन्य सुराग भी हाथ लग सकते हैं। आरोपियाें के मोबाइल की विशेषज्ञों से जांच कराई जाएगी। इसमें सरगना समेत बैंक की भूमिका भी सामने आने की संभावना है। रिमांड पर लिए गए आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
---------------
कंप्यूटर और इंटरनेट के मास्टर, खातों पर रखते थे निगाह
पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी कंप्यूटर के मास्टर हैं। ऑनलाइन डाटा के जरिये लोगों के खातों पर निगाह रखते थे। बुजुर्ग से लेकर खातों में पड़े रुपये तक पता कर लेते थे। हमेशा ही दूसरे प्रांत के लोगों को टारगेट पर रखते थे। जांच के दौरान पुलिस को बैंक खातों की डिटेल हाथ लगी है। उसके जरिये ही केस को आगे बढ़ाने की तैयारी है। इसके लिंक को खोजते हुए पुलिस कार्य कर रही है।

---------
साइबर ठगी के मामले की विवेचना चल रही है। पुलिस की टीमें लगातार कार्य कर रही है। इसमें विभिन्न बिंदुओं पर कार्य चल रहा है। जल्द ही और लोग भी गिरफ्त में होंगे।
पंकज पंत, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed