{"_id":"06ac4e09854b4c92bd0d4e0b2b444d98","slug":"against-power-crisis-merchants-display-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली संकट के खिलाफ व्यापारियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली संकट के खिलाफ व्यापारियों का प्रदर्शन
निगोही (शाहजहांपुर)
Updated Sat, 25 Apr 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उद्योग व्यापार मंडल के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर ब्लाक मुख्यालय पर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बीडीओ को ज्ञापन सौंपा।
शनिवार सुबह 10 बजे कस्बे की गल्ला बाजार में व्यापारी एकत्र होना शुरू हो गए। इसके बाद ममता शर्मा के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए कस्बे के मुख्य मार्ग, कॉलेज बुक डिपो मार्ग, बीओबी मार्ग, पुराना बस स्टाप और थाना होते हुए ब्लाक मुख्यालय पहुंचे। यहां नारेबाजी करते हुए जमकर प्रदर्शन किया। बाद में बीडीओ नजमा सिद्दीकी को 16 सूत्री ज्ञापन दिया। इस दौरान डॉ. रीतराम कुशवाहा ने बताया कि बिजली मीटर लगाने, बिजली फाल्ट तुरंत ठीक करने, 18 घंटे सप्लाई देने, जेई को आवास पर रहने, दैवीय आपदा से चौपट गेहूं की फसल के कारण बिजली कूपों का एक वर्ष का बिल माफ करने, वसूली रोकने, चीनी मिलों द्वारा गन्ने का भुगतान करने, अस्पताल में डॉक्टरों की रात में ड्यूटी लगाने, पशुओं का टीकाकरण करने आदि मांगें शामिल हैं। ब्लाक महामंत्री विनय शर्मा ने जिला प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि इससे पहले भी क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया था, लेकिन अनदेखा किया गया। यदि एक पखवाड़ा में समस्याओं का समाधान न हुआ तो जेल भरो आंदोलन के साथ चक्का जाम होगा। इस अवसर पर मुनेंद्र कुमार अवस्थी, कृष्ण गोपाल त्रिपाठी, माधुरी कुशवाहा, सुरेशपाल सिंह, कामिनी, ओमा देवी, अंसार अली, मोहम्मद नईम खां, राजेश गुप्ता, राजपाल सिंह, रंजीत सिंह, अशर्फीलाल आदि मौजूद रहे।