फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Thieves pasted threats on flag at woman s house after theft In Shahjahanpur

चोरी ऊपर से सीनाजोरी: चोरी के बाद महिला के घर झंडे पर धमकी लिखकर चस्पा कर गए आरोपी, लिखा- जान से मार देंगे

Sat, 20 Aug 2022 01:27 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 20 Aug 2022 01:27 AM IST
सार

मोबाइल कंपनी में जेनरेटर की सर्विस का काम करने वाले वीरेंद्र कुमार ने गदियाना मोहल्ले में मकान बनवाया है। मकान में पत्नी प्रीति गंगवार व दो बच्चे रहते हैं। 14 अगस्त की रात को उनके घर में घुसे चोरों ने नकदी समेत ढाई लाख रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया था। उनकी रिपोर्ट भी दर्ज कर ली गई थी। गुरुवार वीरेंद्र की पत्नी प्रीति को धमकी मिली है।

विज्ञापन
Thieves pasted threats on flag at woman s house after theft In Shahjahanpur
सांकेतिक फोटो - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

शाहजहांपुर के थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला गदियाना निवासी वीरेंद्र कुमार के घर में ढाई लाख रुपये के जेवर व नकदी चोरी के बाद अब चोरों ने पीड़ित परिवार को धमकी दी है। उनके घर के बाहर धमकी भरा झंडा चस्पा किया है।

विज्ञापन


मोबाइल कंपनी में जेनरेटर की सर्विस का काम करने वाले वीरेंद्र कुमार ने गदियाना मोहल्ले में मकान बनवाया है। मकान में पत्नी प्रीति गंगवार व दो बच्चे रहते हैं। 14 अगस्त की रात को उनके घर में घुसे चोरों ने नकदी समेत ढाई लाख रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया था। उनकी रिपोर्ट भी दर्ज कर ली गई थी। गुरुवार वीरेंद्र की पत्नी प्रीति को धमकी मिली है।

विज्ञापन

शाम को प्रीति की नजर दरवाजे के पास चस्पा झंडे पर पड़ी। वह झंडे के पास गईं तो देखा कि झंडे पर लिखा था कि ज्यादा पुलिस के चक्कर में पड़ोगे तो जान से मार देंगे, परिवार को भी बचा नहीं पाओगी। धमकी भरा झंडा देखकर प्रीति घबरा गई। इस बीच पुलिस पहुंची और झंडे को लेकर थाने आ गई। प्रीति ने सदर थाने पर पहुंचकर मामले की जानकारी दी है।

विज्ञापन

झंडे पर लिखकर धमकी देने का मामला संज्ञान में नहीं है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी। -अखंड प्रताप सिंह, सीओ सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed