{"_id":"68c7ff9386b4a31b280daed9","slug":"after-the-settlement-the-woman-was-thrown-out-of-the-house-demanding-dowry-again-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-152790-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: समझौते के बाद दोबारा दहेज की मांग कर महिला को घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: समझौते के बाद दोबारा दहेज की मांग कर महिला को घर से निकाला
विज्ञापन
शाहजहांपुर। रोजा के सरही गांव निवासी सुनीता ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सुनीता ने बताया कि उसकी शादी पिछले साल दो जून को हरदोई जिले के थाना मझला क्षेत्र के गांव लोना निवासी रोहित कुमार के साथ हुई थी। ससुराल वाले दहेज से संतुष्ट नहीं थे। दहेज में सोने की चेन, अंगूठी, एलसीडी, 50 हजार रुपये की नकदी की मांग कर रहे थे।
आरोप है कि दो मार्च को मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया गया। इसके बाद 13 अगस्त को महिला थाने में तहरीर दी। समझौता होने पर 24 अगस्त को ससुराल चली गईं। कुछ दिन बाद ससुराल वाले फिर दहेज की मांग करते हुए परेशान करने लगे।
आरोप है कि आठ सितंबर को ससुराल वालों ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। पड़ोसी के मोबाइल से कॉल कर माता-पिता को बुलाया। इसके बाद यूपी-112 पुलिस बुलाई। तब से वह मायके में रह रही है। रोजा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामला परिवार परामर्श केंद्र भेजा जा रहा है। संवाद