{"_id":"577ea0c34f1c1be6567fad6c","slug":"after-the-rain-the-sun-grew-hot-and-humid","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के बाद धूप से गर्मी और उमस बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के बाद धूप से गर्मी और उमस बढ़ी
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Fri, 08 Jul 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानसून की रिमझिम फुहारों का दौर बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। मामूली बरसात के बाद चटख धूप खिलने से तापमान में उछाल आ गया। दोपहर बाद गर्मी और उमस से लोग बेहाल रहे। पिछले कई दिनों की तरह बृहस्पतिवार को पौ फटने के साथ लोग जागे तो आसमान पर उमड़ती-घुमड़ती काली घटाएं बरसने को बेताब दिखीं। सुबह पांच बजे के बाद बूंदाबांदी शुरू हो गई। रिमझिम फुहारों का दौर बमुश्किल दो घंटे चला कि मौसम ने फिर से करवट ले ली। आसमान पर छाए बादल छटने लगे और उनकी ओट से सूरज की किरणें जमीन पर आग बरसाने की तैयारी करने लगीं। सुबह दस बजे तक तीखी धूप जमीन पर पसर गई और इसी के साथ गर्मी-उमस से लोग पसीना-पसीना होने लगे। गन्ना शोध परिषद के मौसम विश्लेषक सुरेंद्र सिंह यादव के अनुसार सुबह सिर्फ 3.2 मिमी बरसात रिकार्ड की गई। उन्होंने कहा कि बारिश में कमी से वातावरण की नमी धूप निकलने पर उमस में बदल गई। इस वजह से पिछले 24 घंटे के दौरान दिन और रात के तापमान में क्रमश: 1.6 डिग्री और 4.0 डिग्री की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई।
विज्ञापन