फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   After the rain, Ganga is in spate again, many villages on the banks of the river are surrounded by water

Shahjahanpur News: वर्षा के बाद गंगा में फिर उफान, पानी से घिरे तटवर्ती कई गांव

Wed, 03 Sep 2025 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
After the rain, Ganga is in spate again, many villages on the banks of the river are surrounded by water
मिर्जापुर में भरतपुर पुलिया के समीप कटी हुई सड़क। स्रोत : जागरूक पाठक
मिर्जापुर/कलान। बांधों-बैराजों से काफी मात्रा में हो रही पानी की निकासी और लगातार हो रही बारिश का पानी सिमटकर आने से गंगा में फिर से उफान आ गया है। मंगलवार को जलालाबाद-शमशाबाद स्टेट हाईवे पर करीब दो फुट से ज्यादा पानी आ गया। इस कारण हाईवे के किनारे बसे और मिर्जापुर क्षेत्र में करीब दो दर्जन गांव पानी से घिर कर फिर टापू बन गए। बाढ़ प्रभावित गांवों में अभी प्रशासन ने राहत सामग्री बंटवाने की पहल नहीं की है।
विज्ञापन

स्टेट हाईवे पर जनपद के चौरा गांव से लेकर फर्रुखाबाद के बसोला गांव तक करीब पांच किमी हिस्से में पानी का बहाव लगातार बढ़ रहा है। इस कारण हाईवे के इस हिस्से में दोनों ओर बसे तारापुर, मोहम्मदपुर, गुलरिया, इस्माइलपुर, बीघापुर, पकड़िया नगला, धोबिया नगला, भरतपुर, मोती नगला, गुटेटी उत्तर, एत्मादपुर चक, पिपरिया नगला, मुस्तफा नगर, मुड़िया खेड़ा भंवरा नगला बांसखेड़ा आदि लगभग दो दर्जन से अधिक गांव पानी से घिर गए हैं।
विज्ञापन

भरतपुर-बसोला मार्ग गांव के पास पानी के तेज बहाव से कट गया है। इससे संपर्क मार्ग बैलगाड़ी और ट्रैक्टर निकालने लायक भी नहीं रहा। गांव वाले नाव के सहारे या फिर वाहनों के ट्यूब में हवा भरकर उनकी मदद से आवाजाही कर रहे हैं। चौरा गांव के लोगों को भी सड़क कट जाने के कारण आवागमन में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेट हाईवे के जलमग्न हिस्से में पानी बढ़ने के बावजूद लोग बैलगाड़ियों और नाव से आवाजाही कर रहे हैं। इसी हाईवे पर बाढ़ के दौरान डूबकर महिला व उसकी दो बेटियों समेत एक अन्य ग्रामीण की मौत हो चुकी है, लेकिन पुलिस ने खतरनाक तरीके से पानी में घुसकर निकलने पर अब तक रोक लगाने की जरूरत नहीं समझी है।
उधर, मिर्जापुर क्षेत्र में गंगा के दोनों तटों पर बसे ढाई गांव समेत आजादनगर, इस्लामनगर, मस्जिद नगला, पैलानी उत्तरी, बांसखेड़ा, कमथरी, चितार, कटेला नगला, लोहार नगला आदि एक दर्जन गांव टापू बन गए हैं।

000
गंगा और रामगंगा के जलस्तर की लगातार निगरानी कराई जा रही है। दोनों नदियां अभी खतरे के निशान से काफी नीचे हैं। बाढ़ के संकट से निपटने के लिए प्रशासन की पूरी तैयारी है। गंगा के तटीय गांवों में बाढ़ राहत टीमें भ्रमण कर रही हैं। आवश्यकता होने पर राहत सामग्री का भी वितरण कराया जाएगा।
-अभिषेक प्रताप सिंह, एसडीएम कलान

मिर्जापुर में भरतपुर पुलिया के समीप कटी हुई सड़क। स्रोत : जागरूक पाठक

मिर्जापुर में भरतपुर पुलिया के समीप कटी हुई सड़क। स्रोत : जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed