{"_id":"69c02cb5b16f1e0c280c4e46","slug":"after-the-illegal-construction-was-removed-the-construction-of-a-commercial-complex-started-in-the-town-hall-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-168654-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: अवैध निर्माण हटने के बाद टाउनहॉल में व्यावसायिक कांप्लेक्स का निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: अवैध निर्माण हटने के बाद टाउनहॉल में व्यावसायिक कांप्लेक्स का निर्माण शुरू
Sun, 22 Mar 2026 11:23 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 22 Mar 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
टाउनहॉल हॉकी मैदान के पास व्यावसायिक कांप्लेक्स का निर्माण हुआ शुरू। संवाद
शाहजहांपुर। राज्य स्मार्ट सिटी के तहत टाउनहॉल हॉकी मैदान के पीछे अवैध कब्जा हटाकर व्यावसायिक कांप्लेक्स का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए 28 करोड़ की लागत से बहुमंजिला शॉपिंग कांप्लेक्स बनेगा। इसके निर्माण की जिम्मेदारी लखनऊ की एक एजेंसी को दी है।
टाउन हॉल में हॉकी मैदान के पीछे अवैध कब्जों को हटाकर कार्य शुरू करा दिया गया। एजेंसी ने बेसमेंट बनाने के लिए खोदाई का काम शुरू कर दिया है। इसमें बड़े शहरों की तर्ज पर शॉपिंग मॉल की सुविधा भी मिलेंगी। पार्किंग के अलावा लिफ्ट की व्यवस्था होगी। व्यावसायिक कांप्लेक्स में 70 मीटर लंबी और 35 मीटर चौड़ी जगह पर 28 करोड़ रुपये की लागत से बेसमेंट के अलावा चार मंजिला भवन का निर्माण कराया जाएगा। इसका डिजाइन लखनऊ से बनकर आया है।
इसमें भूतल पर आठ शोरूम और द्वितीय तल पर नौ शोरूम के हिसाब से निर्माण कराया जाएगा। तीसरे तल पर बैंक आदि अन्य निजी कार्यालय के भवन उपलब्ध कराए जाएंगे। चौथे तल पर फूड प्लाजा बनाया जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- --
वर्जन-
टाउनहॉल हॉकी मैदान के पीछे ओवरहैड टैंक के पास व्यावसायिक कांप्लेक्स का निर्माण शुरू हो गया है। डेढ़ वर्ष में यह बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बाद बड़े शहरों की तरह एक ही कांप्लेक्स में शहरवासियों को खरीदारी आदि की सुविधाएं मिलने लगेगी।
- डॉ.बिपिन कुमार मिश्र, नगर आयुक्त