फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   After the flood subsides, the villagers are now struggling with mud and dirt

Shahjahanpur News: बाढ़ उतरने के बाद अब कीचड़ और गंदगी से जूझ रहे ग्रामीण

Sat, 13 Sep 2025 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
After the flood subsides, the villagers are now struggling with mud and dirt
मिर्जापुर क्षेत्र के ग्राम पैलानी उत्तर में जलभराव से हुआ कीचड़ और गंदगी। स्रोत:जागरूक पाठक
मिर्जापुर। करीब डेढ़ माह तक गंगा और रामगंगा की बाढ़ का कोप झेलते रहे तटीय गांवों के ग्रामीण अब जलभराव से हुए कीचड़ और गंदगी से जूझ रहे हैं। बाढ़ के तेज बहाव में पक्की सड़कें जगह-जगह कट गईं हैं। फसलें पहले ही नष्ट हो चुकी हैं और अब रास्ते खराब होने से ग्रामीणों को बाजार से गृहस्थी की जरूरी चीजें लाने में भी कठिनाई हो रही है।
विज्ञापन

नदियों में पानी घटने के साथ ही बाढ़ से मिले जख्म उभर आए हैं। फसलों पर हरियाली की जगह मिट्टी की परत चढ़ी नजर आ रही है। बाढ़ में डूबी रहीं अधिकांश फसलें सड़कर नष्ट हो गईं हैं। मक्का और धान आदि फसलों के खेतों में सिर्फ ठूंठ बचे दिख रहे हैं। बरसीम के खेत भी बाढ़ से तबाह हो जाने से पशुओं के लिए हरे चारे का संकट हो गया है। चूंकि, तमाम गांवों के आसपास अब तक पानी भरा है। इसलिए पशुओं को चरने के लिए घास भी नहीं बची है।
विज्ञापन

क्षेत्र में मोहम्मदपुर गुलड़िया, मौजमपुर, कटैला नगला, नगला बसोला आदि गांवों के रास्ते कई जगह कट जाने से उनके नीचे की मिट्टी भी बह गई और वहां गहरे गड्ढे बन गए हैं। इस वजह से ग्रामीणों को बाजार से रसद, किराना आदि सामान लाने के लिए निकटवर्ती गांवों के रास्तों से होकर निकलना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन गांवों के आसपास भरे बाढ़ का पानी से दुर्गंध उठने के साथ ही मच्छरों और जहरीले कीड़ों की भरमार हो गई है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग की टीम क्षेत्र में कैंप कर बाढ़ प्रभावितों को दवाएं दे रही है। शुक्रवार को स्वास्थ्यकर्मियों ने गुटेटी उत्तर में 68 लोगों की दवा देने के साथ ही 18 लोगों की जांच कीं, लेकिन अब तक नलों में क्लोरीन की गोलियां नहीं डाले जाने से ग्रामीण दूषित पानी पीने के लिए मजबूर हैं।
000
विधायक अरविंद ने प्रभावित परिवारों को बांटी राशन किट
कांट। विधायक अरविंद कुमार सिंह ने अपने आवास पर गर्रा नदी की बाढ़ से प्रभावित ददरौल ब्लॉक के ग्रामीण परिवारों को प्रशासन के सहयोग से राशन किट बांटीं। इस दौरान तहसीलदार सत्येंद्र कटियार भी मौजूद रहे। विधायक ने प्रभावित परिवारों के लोगों से बाढ़ से हुए नुकसान की जानकारी ली और उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। इस मौके पर नायब तहसीलदार कमलेश राजपूत, निशि सिंह, निवेदिता सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप यादव, ग्राम प्रधान पंकज सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद

000
जिकरीपुर में स्वास्थ्य विभाग ने कैंप लगाकर बांटीं दवाएं
मीरानपुर कटरा। गर्रा नदी के किनारे बसे बाढ़ प्रभावित जिकरीपुर गांव में शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ने कैंप लगाकर दवाएं बांटीं। सीएचसी की ओर से लगाए गए कैंप में कुल 113 मरीज आए। इनमें से बुखार के 41, उल्टी-दस्त के 28, चर्म रोग के 32 और अन्य रोगों के 12 मरीजों का उपचार किया गया। सीएचसी के अधीक्षक डॉ. फैजान खां और डॉ. भगवानदीन ने बताया कि मलेरिया के 28, टाइफाइड के 32 और डेंगू की जांच के लिए 15 मरीजों से खून के नमूने लिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed