{"_id":"68fbb80b7b727c38e80e1db7","slug":"after-the-festival-there-was-an-onslaught-of-illnesses-from-fever-to-stomach-ache-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-155862-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: त्योहार के बाद बीमारियों का वार... बुखार से लेकर पेटदर्द तक ने घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: त्योहार के बाद बीमारियों का वार... बुखार से लेकर पेटदर्द तक ने घेरा
विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में पर्चा बनवाने के लिए लाइन में लगे मरीज। संवाद
शाहजहांपुर। रात में सर्दी और दिन में मौसम गर्म रहने से बीमारियां तेजी से बढ़ीं हैं। दिवाली के त्योहारी सीजन में खानपान के अनियंत्रित होने से भी बीमारियां पैर पसार रहीं हैं। बुखार के साथ खांसी, जुकाम, पेटदर्द से लोग परेशान हैं।
सेहरामऊ दक्षिणी में 15 दिन में तीन लोगाें की बुखार से मौत हो चुकी है। कई अन्य इलाकों में भी बुखार के मरीजों की भरमार है। इसी तरह त्योहारों पर व्यंजनों व मिठाई खाने की वजह से लोग पेट के रोगी बन रहे हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में शुक्रवार को मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी।
पर्चा बनवाने के लिए मरीजों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को 1184 लोगों के पर्चें बने। साथ ही बृहस्पतिवार को 410, बुधवार को 618 और मंगलवार को 284 पर्चें बने थे। सबसे अधिक मरीजों की भीड़ मेडिसिन कक्ष के बाहर दिखी। प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि मौसम में हुए बदलाव के चलते मरीजों की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि खानपान का विशेष ध्यान रखें। बासी भोजन न खाएं। पानी खूब पीये। त्योहारी सीजन में तली-भुनी चीजों से परहेज करें। ओपीडी में बुखार के करीब 20 से 25 प्रतिशत मरीज आ रहे हैं। इसके अलावा अस्थमा के 12, मधुमेह के 20, पेट की दिक्कत के 20 से 25 और एलर्जी के 15 से 20 प्रतिशत मरीज आ रहे हैं।
उन्होंने बताया कि मांसपेशियों या जोड़ों में दर्द, गला खराब होना, सिरदर्द, थकान और कमजोरी, ठंड लगना, बहती नाक और खांसी, मतली, उल्टी, भूख में कमी वायरल के लक्षण हैं। इसके बचाव के लिए नियमित रूप से साबुन से हाथ धोएं। बीमार व्यक्ति के सीधे संपर्क में आने से बचें। साथ ही संतुलित आहार लें और प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने वाले फल, सब्जियां और अन्य पोषक तत्वों का सेवन करें।
पर्याप्त नींद लें और शरीर को आराम करने दें। मच्छरजनित बीमारियों से बचाव को मच्छरदानी का इस्तेमाल करें।