फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   After the death of father-in-law, daughter-in-law also stopped breathing

Shahjahanpur News: ससुर की मौत के बाद पुत्रवधू की भी थमीं सांसें

Thu, 19 Dec 2024 01:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 19 Dec 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
After the death of father-in-law, daughter-in-law also stopped breathing
विनोद का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
रोजा। जमुही गांव निवासी विनोद वाल्मीकि (45 वर्ष) की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इसके बाद उनकी पुत्रवधू रेशमा (26 वर्ष) की सांसें भी मंगलवार देर रात थम गईं। बुधवार को ससुर और पुत्रवधू का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

रेशमा ने रविवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज में जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था। दोनो़ं बच्चों की कुछ घंटे बाद मौत हो गई थी। उनके पति सुरजीत ने बताया कि बच्चों की मौत के पत्नी की मेडिकल काॅलेज से छुट्टी करा लाए। दोबारा हालत बिगड़ने पर उसे सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के एक अस्पताल में भर्ती कराया। मंगलवार को पिता विनोद अपने पौत्र अंकुल के साथ पुत्रवधू को देखने जा रहे थे। रास्ते में कार की चपेट में आने से बाइक सवार पिता की मौत हो गई थी। पोस्टमॉर्टम के बाद विनोद का शव उनके घर पहुंचा। परिवार के लोग उनके अंतिम संस्कार की तैयारी कर ही रहे थे। तभी रेशमा की हालत बिगड़ गई। कुछ देर बाद उनकी भी जान चली गई। एक ही घर में चार दिन में चार मौतें होने से कोहराम मच गया है। संवाद

विनोद का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

विनोद का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed