फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   After the claim of catching the gang of bike thieves, another bike was stolen

Shahjahanpur News: बाइक चोरों का गैंग पकड़ने के दावे के बाद एक और बाइक चोरी

Sat, 07 Jun 2025 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
After the claim of catching the gang of bike thieves, another bike was stolen
पुवायां। बाइक चोर गिरोह के पकड़े जाने के बाद भी चोरी का सिलसिला थम नहीं रहा। बुधवार रात थाना क्षेत्र से एक और बाइक चोरी हो गई है।
विज्ञापन

चार जून को पुवायां पुलिस ने पुवायां के गांव कलंदरगंज और वर्तमान में लखीमपुर के थाना मोहम्मदी के गांव भूड़ा खानपुर के पिंटू और विजयपाल, मोहम्मदी के ही गांव बऊआ के राजपाल को गिरफ्तार करते हुए छह बाइकों को बरामद किया था। छह बाइकें बरामद होने के बाद लोगों को लगा था कि यही आरोपी क्षेत्र में बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे।
अब बाइक चोरी पर लगाम लग सकेगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका है। पुवायां के निगोही रोड निवासी अफरोज ने पुलिस को बताया कि पत्नी फरहीन को प्रसव पीड़ा होने पर बाइक से सीएचसी ले गए थे। बाइक अस्पताल परिसर में खड़ी कर वह पत्नी को अंदर ले गए थे। वापस आने पर बाइक गायब मिली।
विज्ञापन

अफरोज ने बताया कि बाइक चोरी की रात ही 9:30 बजे थाने के कार्यालय में तहरीर दी थी। पुलिस ने अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। वहीं, दूसरी ओर थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि बाइक चोरी होने और तहरीर दिए जाने की उनको कोई जानकारी नहीं है। वह जानकारी कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed