फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   After the accident, information was given about bike robbery, commotion in front of police

Shahjahanpur News: हादसे के बाद दे दी बाइक लूट की सूचना, पुलिस के सामने हंगामा

Thu, 24 Apr 2025 12:55 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 24 Apr 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
After the accident, information was given about bike robbery, commotion in front of police
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी बाबूराम। स्रोत : पुलिस
शाहजहांपुर। हादसे के बाद एक व्यक्ति ने बाइक लूटे जाने की सूचना पुलिस को दे दी। कैंट चौकी में पुलिस के सामने हंगामा करने पर उसका शांतिभंग में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन


21 अप्रैल की रात नौ बजे सिंधौली के पैना सुंदरनगर के रहने वाले बाबूराम ने यूपी-112 पर सूचना दी कि उसकी बाइक अज्ञात व्यक्ति ने लूट ली है। सदर बाजार थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

जांच में सामने आया कि बाबूराम अपनी बाइक से घरेलू सामान लेने चिनौर आया था। शराब के नशे में चिनौर निवासी प्रेमपाल की बाइक से उसकी बाइक पीछे से टकरा गई। इसमें दोनों को चोट आ गई। बाबूराम के नशे में होने के कारण प्रेमपाल ने उसकी बाइक रखवा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात में करीब नौ बजे बाबूराम उपरोक्त ने बाइक के लूटे जाने की सूचना पुलिस को दे दी। वहीं, 22 अप्रैल को प्रेमपाल ने हादसे की तहरीर दी। यह भी बताया था कि दूसरा व्यक्ति अपनी बाइक छोड़कर भाग गया। बुधवार को दोनों पक्षों को कैंट चौकी बुलाया गया।

बातचीत के दौरान बाबूराम झगड़े पर उतारू हो गया। पुलिस ने समझाने का काफी प्रयास किया लेकिन वह उत्तेेजित होने लगा। पुलिस ने बाबूराम का शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed