फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   After sunrise

बूंदाबांदी के बाद खिली धूप ने बढ़ाई उमस 

Thu, 18 May 2017 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर। 
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।  Updated Thu, 18 May 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
After sunrise
बढ़ाई उमस - फोटो : अमर उजाला
पसीने से पस्त होकर स्कूलों से घर लौटे बच्चे
विज्ञापन

बुधवार को दोपहर हुई बूंदाबांदी और आसपास के जनपदों में ओेले गिरने से तापमान में कमी आने के साथ लोगों को भीषण गर्मी से निजात मिल गई, लेकिन बृहस्पतिवार को सुबह सूरज निकलने के साथ धूप जैसे-जैसे तीखी हुई, लोगों का उमस से बुरा हाल होने लगा। हालांकि, मौसम में हुए बदलाव से तापमान में ज्यादा बढ़ोत्तरी नहीं हुई, लेकिन दोपहर को झुलसाने वाली गर्मी का बखूबी अहसास हुआ। 
बेमौसम की बरसात से बीते दिन अधिकतम तापमान में पिछले 24 घंटे की तुलना में तापमान पांच डिग्री गिर गया था। आसपास के शहरों में ओले गिरने से हवा भी ठंडी हो गई। इस वजह से रात में लोगों ने न सिर्फ सुकून की नींद ली, आधी रात के बाद गुलाबी सर्दी का अहसास होने पर ओढ़ने के लिए चादरों का सहारा लेना पड़ा। सुबह सूर्योदय के बाद तक नमी का साथ मिलने से ठंडी बयार बहती रही, लेकिन दिन चढ़ने के साथ धूप फिर से चुभने लगी। 
विज्ञापन

यही नहीं, वातावरण में बढ़ी आर्द्रता धूप में वाष्प बनकर हवा में घुली तो भीषण उमस से लोग परेशान हो उठे। सुबह के वक्त ठंडे मौसम में छात्र-छात्राएं स्कूलों में रोजाना की तरह हंसते-खिलखिलाते पहुंचे, लेकिन दोपहर को छुट्टी होने पर उमस और गर्मी ने उनके चेहरों की रौनक गायब कर दी। निचली कक्षाओं में पढ़ने वाले छोटे बच्चे रिक्शों पर सवार होने के बाद पानी की बोतल से हलक तर करते देखे गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
गर्मी और उमस से सराबोर रहेगा शुक्रवार
बीते दिन की तुलना में दिन का तापमान केवल 0.5 डिग्री बढ़ा पाया गया, लेकिन बूंदाबांदी के कारण वातावरण में छाई नमी दिन में कड़ाके की धूप का साथ पाकर उमस में बदल गई। शुक्रवार को भी गर्मी के साथ उमस का असर बना रहने के संकेत हैं।  
-डॉ. मनमोहन सिंह, मौसम वैज्ञानिक, गन्ना शोध परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed