फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   After sending a video to his girlfriend, he hanged himself and died

Shahjahanpur News: महिला मित्र को वीडियो भेजने के बाद फंदे से लटका, मौत

Wed, 30 Apr 2025 01:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 30 Apr 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
After sending a video to his girlfriend, he hanged himself and died
मृतक लव कुमार का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
शाहजहांपुर। महिला मित्र को व्हाट्एसप पर वीडियो भेजने के बाद बिहार के बेगूसराय के थाना चिरिया बरियारपुर क्षेत्र के खंजापुर बंगाली टोला निवासी 22 वर्षीय लव कुमार ने पेड़ पर फंदे से लटककर जान दे दी। वह सिंधौली के कटिया बुजुर्ग स्थित ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करता था।
विज्ञापन

उसके साथ में काम करने वाले ममेरे भाई सुजीत कुमार ने बताया कि लव कई महीनों से अपने साथियों के साथ यहां काम कर रहा था। 11 अप्रैल को वह अपने घर बिहार गया था। इसके बाद वह दिल्ली गया। वहां चार-पांच दिन रुकने के बाद 26 अप्रैल की रात शाहजहांपुर आ गया। 27 की रात उसने भट्ठे पर ड्यूटी की थी। सोमवार की सुबह वह कमरे में आराम करने लगा। वे लोग दूसरी ओर चले गए। शाम को उसकी मां का फोन आया।
विज्ञापन

उन्होंने लव से बात कराने के लिए कहा। इसके बाद लव को उन्होंने कॉफ्रेंस कॉल की, जो रिसीव नहीं हुई। सुजीत ने अपने अन्य साथियों को कॉल कर उसे खोजने के लिए कहा, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। देर शाम लव का शव यूकेलिप्टिस के पेड़ से फंदे से लटका मिला। उसके गले में कपड़े का फंदा कसा था। पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि लव की दिल्ली में रह रही एक महिला से बातचीत होती थी। उसने पेड़ पर कपड़े का फंदा बांधने के बाद अपना एक वीडियो भी बनाया था, जिसे लव ने महिला को व्हाट्सएप पर भेजा था। महिला ने वीडियो को लव कुमार के एक साथी को भेजा। इसके बाद ही उसके फंदे से लटकने का पता चला। परिजनों ने बताया कि लव दो भाइयों में बड़ा था। उसकी तीन बहनें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed