फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   After rain from night till dawn, the sun came out during the day.

Shahjahanpur News: रात से भोर तक बारिश के बाद दिन में निकली धूप

Sun, 25 Jan 2026 12:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
After rain from night till dawn, the sun came out during the day.
शाहजहांपुर। रात से शनिवार को सुबह पौ फटने से पहले तक रुक-रुककर 4.2 मिमी बारिश हुई। रात में बादल छाए रहने से उमस बढ़ी तो न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री बढ़कर 13.1 डिग्री सेल्सियस हो गया। सुबह आठ बजे तक बादल छंटने और धूप निकलने से अधिकतम तापमान भी 0.7 डिग्री बढ़कर 23.9 डिग्री सेल्सियस हो गया। कुछ जगहों पर ओले भी गिरे।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम से पुरवाई चलने के साथ बादल छाने से सर्दी बढ़ गई, लेकिन बाद में बारिश होने के साथ हवा की गति मंद हो गई। सुबह चार बजे तक बारिश का दौर जारी रहा। गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि उत्तर-पूर्व दिशा की हवा पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी की ठंडक साथ लेकर आ रही है, लेकिन शाम से बैरोमीटर सूचकांक सामान्य से 40 अंक अधिक हो गया है। उनका कहना है कि वायुदाब में अप्रत्याशित वृद्धि होने से रविवार को सुबह से तेज हवा चलने के कारण मौसम शुष्क और सामान्य बने रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed