फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   After post-mortem in Shahjahanpur dead body of another youth was handed over doctor called back

बड़ी लापरवाही: शाहजहांपुर में पोस्टमार्टम के बाद दूसरे युवक का सौंप दिया शव, डॉक्टर ने फोन कर वापस बुलाया 

Sat, 20 Nov 2021 09:16 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर Published by: सुशील कुमार Updated Sat, 20 Nov 2021 09:16 PM IST
सार

शव को वाहन से उतार ही रहे थे। तभी पोस्टमार्टम हाउस के डॉक्टर ने सूरजपाल के भाई को फोन कर कहा कि बड़ी चूक हो गई। गलती से दूसरे युवक का शव दे दिया गया।

विज्ञापन
After post-mortem in Shahjahanpur dead body of another youth was handed over doctor called back
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

शाहजहांपुर के मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र के कटरा-जलालाबाद स्टेट हाईवे पर रामनगर कॉलोनी के पास क्षेत्र के गांव नगला प्रथि उर्फ नगरिया निवासी बाइक सवार सूरजपाल (35) को ट्रक ने टक्कर मार दी थी। इसमें सूरजपाल की मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। 

विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर पोस्टमार्टम हाउस के अंदर डॉक्टर ने शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम होने के बाद शव घर ले जाने के लिए सूरजपाल के बड़े भाई ओमपाल व उनके परिजन इंतजार कर रहे थे। पोस्टमार्टम में तैनात कर्मचारियों ने सूरजपाल के परिवार के सदस्य को आवाज लगाई। इसके बाद वहां पर भाई ओमपाल और अन्य परिजन पहुंचे। शव को परिजनों को सौंप दिया गया। परिजन शव लेकर घर पहुंचे। 
विज्ञापन


शव को वाहन से उतार ही रहे थे। तभी पोस्टमार्टम हाउस के डॉक्टर ने सूरजपाल के भाई को फोन कर कहा कि बड़ी चूक हो गई। गलती से दूसरे युवक का शव दे दिया गया। फौरन शव वापस लाएं। इसके बाद परिजनों ने जब शव का चेहरा देखा। उसी वाहन से ओमपाल अनजान युवक का शव लेकर पोस्टमार्टम हाउस गए। वहां उनको सूरजपाल का शव दिया गया। तब परिजन सूरजपाल का शव घर लेकर गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विलंब होने की वजह से शुक्रवार की रात करीब आठ बजे उसका अंतिम संस्कार किया गया। सीएमओ डॉ. एसपी गौतम ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। पुलिस वेरीफिकेशन के बाद ही शव परिजनों को सौंपा जाता है। परिजनों की जल्दबाजी के कारण गलती हो जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed