{"_id":"69405d3690d147b1a90613c8","slug":"after-dap-long-queues-are-now-forming-for-urea-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-160393-2025-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: डीएपी के बाद अब यूरिया के लिए लग रही लंबी कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: डीएपी के बाद अब यूरिया के लिए लग रही लंबी कतार
विज्ञापन
खुटार के इफको केंद्र पर यूरिया के लिए लाइन में लगे किसान। संवाद
खुटार। आलू और गेहूं की बोआई के समय डीएपी के लिए लंबी लाइनों में लगने वाले किसान अब यूरिया के लिए कतार में लग रहे हैं। सोमवार को इफको किसान सेवा केंद्र पर यूरिया लेने के लिए किसानों की काफी भीड़ रही।
गेहूं में कहीं पहला तो कहीं दूसरा पानी लग चुका है। सिंचाई के तुरंत बाद किसान गेहूं में यूरिया डालते हैं। इस समय गेहूं बढ़वार पर है, इस कारण भी यूरिया डाली जा रही है। पाला आदि में गेहूं पीला न पड़े, इसके लिए भी यूरिया और अन्य दवाएं, उर्वरक डाले जा रहे हैं। निजी दुकानदार यूरिया के साथ खरपतवारनाशक और अन्य दवाएं लेने का दबाव बनाते हैं, मना करने पर यूरिया ज्यादा रेट पर देते हैं। कुछ द़ुकानदार केवल यूरिया नहीं देते हैं।
यूरिया के लिए किसान इफको किसान सेवा केंद्रों पर तड़के ही पहुंचकर लाइन में लग जाते हैं। एक आधार कार्ड पर एक बोरी और किसी-किसी किसान को दो बोरी यूरिया दी जा रही है। इस कारण जरूरत पूरी न होने पर किसान को अगले दिन फिर लाइन में लगना पड़ता है। खुटार के इफको केंद्र पर कर्मचारी सुरजीत यूरिया वितरित कर रहे थे। बताया कि केंद्र प्रभारी की तबीयत ठीक नहीं है, इस कारण प्रभारी नहीं आए हैं। सुरजीत के अनुसार 700 बोरी यूरिया मौजूद हैं, जिसका वितरण किया जा रहा है।