फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   After a dispute with her husband, the woman consumed poison.

Shahjahanpur News: पति से विवाद के बाद महिला ने जहरीला पदार्थ खाया

Wed, 29 Oct 2025 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
After a dispute with her husband, the woman consumed poison.
मीरानपुर कटरा। सैंजना गांव की रहने वाली आशा ने पति हरपाल से किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद कमरे में जाकर जहरीला पदार्थ खा लिया है। हालत बिगड़ने पर आशा की गोद से उनका दस माह का बेटा प्रिंस छूटकर नीचे गिर गया।
विज्ञापन

उसके चीखने पर परिवार के लोग दौड़कर कमरे में गए। इसके बाद आशा को लेकर सीएचसी पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज भेज दिया। जहां उसका उपचार चल रहा है। सूचना पर सिंधौली थाना क्षेत्र के ग्राम कटिया बुजुर्ग से आशा की मां गुड्डी देवी अपने बेटे सुरजीत के साथ बेटी की ससुराल आईं।
विज्ञापन

दामाद पर बेटी के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया। थाना प्रभारी निरीक्षक जुगलकिशोर पाल ने बताया कि महिला का राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। तहरीर प्राप्त होने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
युवती समेत दो लोगों ने खाया जहरीला पदार्थ
तिलहर। मोहल्ला बहादुरगंज में सोमवार की रात एक युवती ने घर में किसी बात से नाराज होकर खुदकुशी के इरादे से जहरीला पदार्थ खा लिया तो मंगलवार को सुबह मोहल्ला निजामगंज निवासी युवक शुभम ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। हालत बिगड़ने पर दोनों को उनके घरवाले सीएचसी लेकर पहुंचे। वहां युवक और युवती को प्राथमिक उपचार देकर गंभीर हालत देखते हुए राजकीय मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed