फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   After 11 hours, the body was removed from the river, identified as Motilal

11 घंटे के बाद खन्नौत नदी से निकाला शव, मोती लाल के रूप में हुई शिनाख्त

Tue, 18 Oct 2022 12:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 12:25 AM IST
विज्ञापन
After 11 hours, the body was removed from the river, identified as Motilal
भावलखेड़ा। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र पक्का पुल पर कार से टक्कर लगने के बाद खन्नौत नदी में गिरे साइकिल सवार का शव सोमवार को 11 घंटे बाद बरामद कर लिया गया। उसकी पहचान मोतीलाल कठेरिया (45) निवासी ताहवरगंज थाना आरसी मिशन के रूप में हुई है। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर गाड़ी भी बरामद कर ली।
विज्ञापन

शनिवार रात 11 बजे थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के पक्का पुल पर केरूगंज की ओर से आ रही नीले रंग की कार ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी थी। साइकिल सवार उछलकर नीचे खन्नौत नदी में जा गिरा। कार ड्राइवर पुत्तूलाल चौराहा होते हुए रोजा की ओर भाग गया। पुलिस ने रात में ही गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू करा दी थी। रात काफी होने से तलाश रोकनी पड़ी। सोमवार सुबह टीम ने तलाश की तो शव पिलर के पास बरामद हो गया। मोतीलाल की पत्नी निर्मला ने उसकी शिनाख्त की। अपराध निरीक्षक भारत सिंह ने बताया कि मोतीलाल बंकाघाट स्थित बर्तन की दुकान में काम करते थे। निर्मला की ओर से अज्ञात कार चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। कार को रोजा क्षेत्र के गांव निवाजपुर के पास से बरामद कर लिया गया। ड्राइवर कार छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

परिजनों को लगा रिश्तेदारी में चले गए मोतीलाल
मोतीलाल रोज सवा नौ बजे तक दुकान से घर लौट आते थे। रविवार रात घर नहीं आने पर परिजनों को लगा कि वह रिश्तेदारी में चले गए होंगे। सुबह गर्रा पुल में साइकिल सवार के गिरने की सूचना पर निर्मला ने उनकी पहचान की। भाई मनसुख और सुरेश ने बताया कि मोतीलाल की बेटी निधि की शादी हो चुकी है। उनकी आठ वर्षीय बेटी राखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed