{"_id":"59eb83aa4f1c1b60678b6a19","slug":"affection-of-the-brothers-on-the-forehead-of-the-brothers","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाइयों के माथे पर दमका बहनाें के स्नेह का टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाइयों के माथे पर दमका बहनाें के स्नेह का टीका
शाहजहांपुर
Updated Sat, 21 Oct 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भाइयों के माथे पर दमका बहनाें के स्नेह का टीका
शाहजहांपुर। दीपावली से जुड़े तीज-त्योहारों की श्रृंखला में शनिवार को भाई-बहन के प्यार और स्नेह का प्रतीक पर्व भाईदूज परंपरागत ढंग से हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर बहनों ने भाइयों को मंगल तिलक लगाकर मिठाई खिलाई और उनके दीर्घायु की कामना की।
भइया दूज मनाने के लिए बहनों में खासा उत्साह रहा। खासतौर पर बच्चे तो सुबह से ही तैयार होने लगे थे। घरों में तमाम प्रकार के व्यंजन तैयार किए गए। आखिर त्योहार की खुशी के साथ बेटियों के मायके आने का भी इंतजार जो था। बहनों ने भाइयों को तिलक करने के लिए सज-संवर कर मायके की ओर रुख किया। सफर में होने वाली तमाम परेशानियों को भूलकर वह भइयादूज के लिए गंतव्य तक पहुंच ही गईं। घरों में आटे से चौक पूर कर बहनों ने भाइयों को रोली तिलक कर मिठाई खिलाई और उनके दीर्घायु की कामना की। भाइयों ने भी हंसी-ठिठोली के बीच बहनों को उपहार और नगद दक्षिणा देकर उनका आशीर्वाद लिया।
बाजार में त्योहार को देखते हुए काफी रौनक रही। खासतौर पर मिष्ठान भंडार और कन्फेक्नरी की दुकानें फुल रहीं। मिठाई के साथ बच्चों के लिए चाकलेट आदि के गिफ्ट पैक खूब बिके। रिक्शेवालों की भी खूब चांदी कटी। ई-रिक्शा से बहनें भाइयों के यहां गईं। त्योहार पर घरों में उत्सव जैसा माहौल रहा।