फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   AE Meter will be given additional charge of SDO of Kalan, JE Kalan of Mirzapur will also handle it.

Shahjahanpur News: एई मीटर को कलान के एसडीओ का अतिरिक्त चार्ज, मिर्जापुर के जेई कलान भी संभालेंगे

Mon, 24 Nov 2025 01:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
AE Meter will be given additional charge of SDO of Kalan, JE Kalan of Mirzapur will also handle it.
शाहजहांपुर। कलान के विद्युत उपकेंद्र पर कार्यरत संविदा कर्मी सुदेश की करंट से मौत होने के बाद बिजली निगम के अधिकारी सख्त हो गए हैं। जेई को निलंबित करने के बाद एसडीओ कलान संजय कुमार को भी निलंबित कर दिया गया है। उनकी जगह पर एई मीटर बीएन चौहान को अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। मिर्जापुर के जेई विकास गौड़ भी कलान का अतिरिक्त चार्ज देखेंगे।
विज्ञापन

15 नवंबर की शाम बिजली लाइन को ठीक करते समय करंट लगने से झुलसे संविदा लाइनमैन सुदेश की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। मंगलवार की सुबह परिजनों ने हाईवे जाम कर दिया था। परिजनों ने दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन

अधिकारियों के समझाने के बाद जाम खोल दिया था। मामले में एसई ने पूरे मामले की जांच कराकर रिपोर्ट मध्यांचल भेज दी थी। लापरवाही मानते हुए बिजली निगम ने 21 नवंबर को जेई नरेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया। शनिवार को मुख्य अभियंता ने एसडीओ कलान संजय कुमार को भी दोषी मानते हुए कार्रवाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसई जागेश कुमार ने बताया कि एसडीओ व जेई के निलंबन किया गया है। मीटर विभाग में तैनात एई बीएन चौहान को कलान एसडीओ का अतिरिक्त चार्ज दिया गया। इसी तरह मिर्जापुर के जेई विकास गौड़ को कलान की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी है।

--
अभियंता संघ मंगलवार को करेगा आंदोलन
जेई के निलंबन के बाद राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन के पदाधिकारियों ने एसई कार्यालय में जाकर विरोध जताया था। एसई से निलंबन को अन्यायपूर्ण बताते हुए निरस्त करने की मांग की थी। उन्हें उच्च अधिकारियों से वार्ता का आश्वासन मिला था। इस बीच एसडीओ भी निलंबित कर दिए गए। इसके बाद से जेई संवर्ग में उबाल है। सचिव कृष्ण कुमार पटेल ने बताया कि कार्य करने के लिए स्टाफ शट डाउन लेता है। फिर भी एसडीओ व जेई का दोषी मानकर कार्रवाई कर दी है। मामले को लेकर मंगलवार को दिन में दो से शाम पांच बजे तक एसई कार्यालय में धरना होगा। जरूरत पड़ने पर मुख्य अभियंता से भी वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed