फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Advocates protested demanding to be added to Lucknow bench

Shahjahanpur News: अधिवक्ताओं ने लखनऊ खंडपीठ से जोड़े जाने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

Sun, 17 Sep 2023 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Sep 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Advocates protested demanding to be added to Lucknow bench
अ​धिवक्ता अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते हुए। संवाद
शाहजहांपुर। इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ बेंच से शाहजहांपुर को जोड़े जाने की मांग को लेकर सेंट्रल बार एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को दिया।
विज्ञापन

सेंट्रल बार एसोसिएशन के पदाधिकारी शनिवार को प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां अतिरिक्त मजिस्ट्रेट शैलेंद्र गौतम को ज्ञापन दिया। ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि प्रयागराज स्थित उच्च न्यायालय शाहजहांपुर से करीब 400 किमी दूर है। वहां पहुंचने में वादकारियों और अधिवक्ताओं को काफी परेशानी होती है। वर्ष 1986 में जसवंत सिंह आयोग की रिपोर्ट में निकटता के आधार पर जनपद को उच्च न्यायालय की खंडपीठ से संबद्ध करने की संस्तुति की गई थी। इसके अलावा प्रदेश में अधिवक्ताओं की हत्या के बढ़ते मामलों के मद्देनजर एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू किए जाने की मांग की गई। इस दौरान महासचिव सुधीर कुमार पांडेय, वरिष्ठ महासचिव हरेंद्र कुमार राजवंशी, मुकेश यादव, राहुल शर्मा, सूरज प्रताप सिंह, अभिषेक मिश्रा, गजेंद्र बहादुर श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed