फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Advocate injured after being hit by Chinese manjha, uproar

चाइनीज मांझे की चपेट में आकर अधिवक्ता घायल, हंगामा

Sat, 05 Feb 2022 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Advocate injured after being hit by Chinese manjha, uproar
चौक कोतवाली में घटना की तहरीर देते घायल अधिवक्ता घनश्याम मिश्रा - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। तहसील से काम निपटा कर घर लौट रहे अधिवक्ता घनश्याम मिश्रा चाइनीज मांझे से घायल हो गए। आरोप है कि उनका वहां पतंग लेकर जा रहे कुछ किशोरों से विवाद हो गया। इसे लेकर वहां हंगामे की स्थिति पैदा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन

चौक कोतवाली इलाके के गांव नवादा इंदेपुर निवासी घनश्याम मिश्रा तहसील सदर में अधिवक्ता हैं। शुक्रवार को शाम करीब साढ़े पांच बजे वह घर जा रहे थे। नेशनल हाईवे पर कुछ किशोर पतंग उड़ा रहे थे। अधिवक्ता की गर्दन पतंग के मांझे में फंस गई और वह बाइक समेत रगड़ते हुए सड़क पर गिरकर घायल हो गए। उनके हाथ और गर्दन पर गंभीर चोट आ गई।
विज्ञापन

उन्होंने चाइनीज मांझा की बिक्री पर प्रशासन की लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। भीड़ बढ़ती देख किशोरों ने भी अपने पक्ष के कई लोगों को मौके पर बुला लिया। दोनों पक्षों के बीच बाद विवाद होने लगा। सूचना पर अजीजगंज चौकी पुलिस मौके पर आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत कराया। अधिवक्ता ने चौक कोतवाली पहुंचकर घटना की तहरीर दी है। सीओ सिटी सरवणन टी. ने बताया कि अधिवक्ता की ओर से तहरीर दी गई है। उनका मेडिकल परीक्षण कराया है। मामले में जांच कर अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed