फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Adopted and forgot the park, became victim of disorder

Shahjahanpur News: गोद लेकर भुला दिए पार्क, अव्यवस्था के हो गए शिकार

Sat, 04 Mar 2023 09:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 04 Mar 2023 09:58 AM IST
विज्ञापन
Adopted and forgot the park, became victim of disorder
गांधी पार्क में एक साइट से टूटे झूले पर बैठा बच्चा
शाहजहांपुर। नगर निगम ने मई 2022 में शहर के पार्कों की बदहाली दूर करने के लिए विभिन्न संगठनों और समितियों को गोद दिया था। नगर निगम तो गोद देने के बाद पार्कों को भूल ही गया, समितियों ने भी ध्यान नहीं दिया। इसकी वजह से पार्कों की हालत बदतर हो चुकी है। अनदेखी का आलम यह है कि नगर निगम के अधिकारियों ने एक बार भी पार्कों की स्थिति के बारे में समितियों पूछने की भी जरूरत नहीं समझी है। शुक्रवार को अमर उजाला की टीम ने चार पार्कों की पड़ताल की तो उनकी बदहाली सामने आई।
विज्ञापन

-----
गांधी पार्क में झूले और लाइटें टूटीं
गर्रा स्थित गांधी पार्क राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को समर्पित है। इसके सौंदर्यीकरण का कार्य अमृत योजना में वर्ष 2016-2017 के तहत करवाया गया था। इस पर 40.79 लाख रुपये की लागत आई थी। पार्क में सीढि़यों से उतरते ही बाईं ओर बैठने के लिए लगाई गई सीट का अब सिर्फ एक हत्था ही बचा है। बाकी पूरी सीट गायब है। झूले पर भी एक तरफ की सीटें नदारद हैं। महात्मा गांधी की प्रतिमा तक जाने के लिए बनी सीढि़यों का पत्थर टूट गया है। इसके साथ ही नल के पास गंदगी फैली मिली, परिसर में भी गड्ढे हो गए हैं।
विज्ञापन

-------
आंबेडकर पार्क बना नशेड़ियों का अड्डा
आवास विकास महमंद जलालनगर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क की स्थापना करीब 40 साल पहले हुई थी। पार्क में बाबा साहब आंबेडकर की प्रतिमा लगी है। फाउंटेन भी बना है। छह-सात सीटें पड़ी है, एक पुराना टूटा हुआ स्टेच्यू रखा मिला। इसके अलावा ऐसा कुछ भी नहीं है जिससे इसे पार्क की संज्ञा दी जा सके। आरओ वाटर मशीन खराब पड़ी है। रेलिंग पर लगी कई लाइटें गायब हो गईं हैं। पार्क में नलकूप के पास बियर की केन पड़ी दिखी। कूड़े के ढेर भी लगे हैं। लोग बताते हैं कि यहां पर कई बार नशेड़ी नशा करते मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
शहीद रमेश पार्क में सीटों के पटले टूटे, फाउंटेन खराब
कारगिल युद्ध में शहीद हुए सैनिक रमेश चंद्र की याद में आवास विकास महमंद जलालनगर में पार्क बना है। यहां लगा फाउंटेन खराब पड़ा है। बच्चों के लिए लगे झूले और लोगों के बैठने को पड़ी सीटों के पटले भी टूट गए हैं। इसके साथ ही पार्क में लगीं कुछ स्ट्रीट लाइटें भी खराब हैं। हालांकि पार्क में पेड़-पौधे लगे हैं। सफाई व्यवस्था भी ठीक है। इसके लिए पार्क की देखरेख करने वाली कमेटी की ओर से माली रखा गया है। यहां नगर निगम के माध्यम से होने वाले कार्य नहीं कराए गए हैं।
-------
अराजकतत्वों का ठिकाना बना शहीद अहमद उल्ला शाह पार्क
मोहल्ला बाडूजई द्वितीय में संकट मोचन मंदिर के पास शहीद अहमद उल्ला शाह पार्क है। यह पार्क अतिक्रमण की जद में तो है ही, अराजकतत्वों ने भी यहां ठिकाना बना लिया है। पार्क के नाम पर यहां भी कुछ नहीं है। शुक्रवार को यहां कुछ लोग नहाते और कपड़े सुखाते मिले। पार्क में बने फुटपाथ के पत्थर टूट गए हैं। दीवारों के किनारे एक तरफ बैंड खड़े करके कब्जा कर लिया गया है, तो दूसरी ओर चाय, अंडा आदि बेचने वालों ने ठेले लगा रखे हैं। गदंगी की भरमार है। इस पर कोई ध्यान ही नहीं दिया जा रहा है।
--------
जितना संभव होता है, करते है देखरेख
नगर निगम की ओर से करीब पांच-छह माह पहले गांधी पार्क गोद दिया गया था। तब से मैं पार्क की साफ-सफाई, टूट-फूट का ध्यान रखता हूं। पिछले दिनों ही पार्क में झूले की मरम्मत कराई थी। कोई चौकीदार नहीं है, इसकी वजह सुरक्षा नहीं हो पाती है। - वेदप्रकाश मौर्या
अराजकतत्वों पर नहीं लग पा रही रोक
डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क गोद लिया है। मैं इसकी स्थापना के समय से ही देखरेख कर रहा हूं। पार्क की दीवारें, शौचालय, पानी की व्यवस्था, फाउंटेन मेरे प्रयास से ही बना है। अराजकतत्वों पर रोक नहीं लग पा रही है। यही समस्या है। - ओपी कश्यप, पूर्व सभासद

पत्र देने के बाद भी ठीक नहीं कराईं लाइटें
शहीद रमेश चंद्र पार्क की देखरेख के लिए मोहल्ले वालों के साथ कमेटी बना रखी है। कोई छोटी-मोटी जरूरत होती है, तो उसे मिलकर पूरा कराते हैं। खराब फाउटेंन, स्ट्रीट लाइटें सही कराने के लिए नगर आयुक्त को पत्र दिया था। अभी तक ठीक नहीं किया गया है। - संजय टंडन

अतिक्रमण पर नगर निगम नहीं दे रहा ध्यान
शहीद अहमद उल्ला पार्क पर कब्जे की समस्या को कई बार नगर निगम के अधिकारियों के सामने रखा, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। इसलिए पार्क अपनी पहचान खो रहा है। कई बार पार्क को व्यवस्थित कराने का प्रयास किया गया। - अनूप कुमार सिंह, पूर्व सभासद

वर्जन::::
पार्कों को गोद दिए जाने की कार्रवाई उनके आने से पहले हुई थी। इसके संंबंध में बहुत अधिक जानकारी नहीं है। होली के बाद पार्कों की स्थिति में सुधार के लिए प्रयास किए जाएंगे। - सौरभ कुमार, प्रभारी उद्यान विभाग, नगर निगम

गांधी पार्क में एक साइट से टूटे झूले पर बैठा बच्चा

गांधी पार्क में एक साइट से टूटे झूले पर बैठा बच्चा

गांधी पार्क में एक साइट से टूटे झूले पर बैठा बच्चा

गांधी पार्क में एक साइट से टूटे झूले पर बैठा बच्चा

गांधी पार्क में एक साइट से टूटे झूले पर बैठा बच्चा

गांधी पार्क में एक साइट से टूटे झूले पर बैठा बच्चा

गांधी पार्क में एक साइट से टूटे झूले पर बैठा बच्चा

गांधी पार्क में एक साइट से टूटे झूले पर बैठा बच्चा

गांधी पार्क में एक साइट से टूटे झूले पर बैठा बच्चा

गांधी पार्क में एक साइट से टूटे झूले पर बैठा बच्चा

गांधी पार्क में एक साइट से टूटे झूले पर बैठा बच्चा

गांधी पार्क में एक साइट से टूटे झूले पर बैठा बच्चा

गांधी पार्क में एक साइट से टूटे झूले पर बैठा बच्चा

गांधी पार्क में एक साइट से टूटे झूले पर बैठा बच्चा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed