फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Admission of 284 students under RTE

Shahjahanpur News: आरटीई के तहत 284 छात्र-छात्राओं के हुए प्रवेश

Fri, 19 Apr 2024 05:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 19 Apr 2024 05:01 AM IST
विज्ञापन
Admission of 284 students under RTE
शहजहांपुर। नि:शुल्क शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत उन छात्र-छात्राओं के प्रवेश किए जा रहे हैं, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं। पहले चरण में 14 आवेदन पत्र मिले थे।
विज्ञापन

जबकि, दूसरे चरण में 775 आवेदन आए। इनमें से 284 छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया गया है। अवशेष को तीसरे चरण में प्रवेश देने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
शासन ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चाें को आरटीई के अंतर्गत स्कूलों में प्रवेश दिए जाने के निर्देश दिए गए हैं, जिसका अनुपालन बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से करवाया जा रहा है। बीएसए रणवीर सिंह ने बताया कि बेसिक शिक्षा से मान्यता प्राप्त विद्यालयों में आरटीई के तहत प्रवेश देने का काम जारी है।
विज्ञापन

दाखिलों के आवेदन लेने की प्रक्रिया 20 जनवरी 2024 से शुरू हुई थी। बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को शहर के निजी स्कूलों की 25 प्रतिशत सीटों पर दाखिला मिलता है। अभिभावकों को आवेदन करने के लिए ऑनलाइन प्रकिया को अपना रहे हैं। इस बार भी चार चरणों में प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
प्रपत्रों की जांच के बाद निकाली जाएगी लॉटरी
आरटीई में आवेदन करने के बाद प्रपत्रों की जांच होती है उसके बाद लॉटरी प्रक्रिया को अपनाया जाता है। बेसिक शिक्षा विभाग ने आरटीई की जानकारी विभाग की ओर से मुख्यद्वार पर भी चस्पा कर दी है। खास बात यह भी है कि इस बार निजी स्कूल सीटों में खेल नहीं कर पाएंगे। शत प्रतिशत सीटों पर छात्रों को दाखिला दिलाने के लिए विभाग ने जिले के स्कूलों को मैपिंग के बाद चिह्नित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed